
sapna chaudhary
वाराणसी. हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। सपना के प्रोग्राम को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। कई बार समर्थकों के जोश के चलते कार्यक्रम में बवाल व हंगामा भी हो चुका है इस बार सपना का 24 फरवरी को बलिया के सिसवारकला में कार्यक्रम तय हुआ है । कार्यक्रम के जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की नीद उड़ गयी है।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने लिया राज्यसभा चुनाव का बदला, मायावती के सियासी चक्रव्यूह में फंस गये राजा भैया!
पुलिस प्रशासन को जब सपना चौधरी के कार्यक्रम की जानकारी हुई तो अधिकारी भी परेशान हो गये। पुलिस ने सपना चौधरी के कार्यक्रम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमे 10 सब इंस्पेक्टर, तीन थानाध्यक्ष, 40 कांस्टेबल , 15 महिला कांस्टेबल, डेढ़ सेक्शन पीएसी व अग्रिशमन दल उपलब्ध कराने की मांग की गयी है। पुलिस जानती है कि जब सपना चौधरी तेरे आंखों के काजल पर डांस करेंगी तो फैंस के उत्साह को रोकना आसान नहीं होगा। इतनी फोर्स मिलेगी तभी शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा सकता है। पुलिस भी अतिरिक्त तैनाती का खर्च आयोजकों से वसूलने की तैयारी में है जिससे आयोजकों को इतनी फोर्स के लिए लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़े:-संगम में डूब रहे बुजुर्ग को बचाने में शहीद हुआ NDRF जवान
जनता में उत्साह, पुलिस हो रही परेशान
सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर बलिया के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया के जरिए लोग एक-दूसरे को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं। बलिया के आस-पास सटे जिले से लोग भी इस कार्यक्रम में आ सकते हैं। सपना चौधरी के लिए भारी भीड़ उमडऩे की संभावना है। एक तरफ बलिया के लोग सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर खुश है तो दूसरी तरफ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन परेशान हो गया है।
यह भी पढ़े:-मुलायम सिंह ने बसपा की चाल समझ कर दिया था यह बयान, अखिलेश यादव को इन सीटों पर लग सकता है तगड़ा झटका
Published on:
22 Feb 2019, 8:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.