वाराणसी. जनपद में कोरोना वायरस (Corona Virus) को लेकर हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की किल्लत के खबरों के बीच कोविड अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही और मनमाने ढंग से वसूली की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। डॉक्टरों की इसी लापरवाही के चलते पीएम मोदी के प्रस्तावक और पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा की बेटी की मौत हो गई। पंडित छन्नूलाल मिश्र की छोटी बेटी नम्रता ने मेडविन अस्पताल के डॉक्टरों पर लगाया है कि इलाज के नाम पर लाखों रुपये ले लिया लेकिन ठीक से मरीज का इलाज नहीं किया। आरोप है कि एक मई को उसकी बहन की मौत हो गई। लेकिन इसके पहले डॉक्टरों ने एक बार भी उसे देखने तक न दिया। इससे पहले पंडित छन्नूलाल की पत्नी मनोरम की भी कोरोना से मौत हो गई थी।