शास्त्रीय गायक पद्म विभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र की संपत्ति का विवाद उनकी दो बेटियों के बीच गहराता जा रहा है। छन्नूलाल की बड़ी बेटी ममता मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर छोटी बहन नम्रता मिश्रा पर मिर्जापुर में पिता को नजरबन्द करने का आरोप लगाया है। ममता का आरोप है कि नम्रता उनसे किसी को मिलने नहीं दे रही है और सभी प्रापर्टी भी अपने नाम कराती जा रही है।
वाराणसी। पद्म विभूषण और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा के घर का विवाद अब बाहर आ गया है। छन्नूलाल मिश्र की छोटी बेटी के आरोपों पर अब बड़ी बेटी नम्रता मिश्रा ने जवाब देते हुए एक प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की सच्चाई मीडिया के सामने रखी है। ममता ने बताया कि छोटी बहन नम्रता ने गैबी स्थित पिता जी का मकान उनसे गिफ्ट में ले लिया पर मेरी माता जी के नाम महमूरगंज में गणेशसुधा अपार्टमेंट में स्थित एक फ़्लैट को उसने माता जी के देहावसान के बाद मेरे और मेरे बड़े भाई के फर्जी दस्तावेज लगाकर अपने नाम करवा लिया। इन सब विषयों पर वह पिता जी से बात नहीं करने देती है और उन्हें अपने मिर्जापुर स्थिति आवास पर नजरबन्द कर रखा है। ममता ने सरकार और प्रशासन से मदद की गुहार लगाईं है।
पिताजी को कर दिया ही नजरबन्द
ममता मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी छोटी बहन नम्रता मिश्रा मिर्जापुर में एक कालेज में कार्यरत है और पिता जी को अपने साथ रख रखा है। वह पिता जी को किसी से मिलने नहीं देती यहां तक की हमारा फोन नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल रखा है। हाल ही में उसने पिता जी से यह कहलवाया था कि मै उससे 50 लाख रुपए मांग रही हूं तो यह सरासर गलत है। पिता जी को हमसे मिलने ही नहीं दिया जा रहा है कि हम उन्हें सच्चाई बता सकें। उन्हें नजरबन्द कर लिया गया है।
गैबी का मकान गिफ्ट तो महमूरगंज का फ्लैट अपने नाम
ममता ने आरोप लगाया कि नम्रता ने पहले ही पिता जी से मिलकर गैबी वाला मकान खुद को गिफ्ट करवा लिया और जो फ्लैट महमूरगंज में था माता जी के नाम उसे भी उनके देहावसान के बाद मेरे और मेरे बड़े भाई पंडित राम कुमार मिश्रा का फर्जी साइन और दस्तावेज लगाकर अपने नाम करवा लिया। इसके अलावा जब अगस्त माह में इन सब विषयों पर हमने एक होटल में बैठक बुलाया तो वहां उसने मुझसे हाथापाई की और मेरी हाथ की उंगली तोड़ दी जिसका एक्सरे है मेरे पास। इस मामले में कोर्ट से मुकदमा भी दर्ज हुआ है नम्रता के खिलाफ।
मना कर देंगे मिलने से
ममता से जबा कहा गया कि आप इसके लिए पुलिस प्रशासन से मदद क्यों नहीं लेती और जाकर पिता जी से क्यों नहीं मिलती तो उन्होंने कहा कि ऐसे वो कह सकते हैं कि नहीं मिलूंगा क्योंकि नम्रता किसी से उन्हें मिलने नहीं दे रही हैं। इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से यही कहूंगी पिता जी से की सच्चाई कुछ और है पिता जी आप प्लीज मुझसे बात कर लीजिए।