29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लैंडिंग के समय यात्री ने की विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश, पुलिस की पूछताछ में नाटकीय ढंग से दिया जवाब

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक यात्री ने लैंडिंग के समय हवाई जहाज का गेट खोलने की कोशिश की। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है...

2 min read
Google source verification

Pc-patrika

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल हो गया जब एक यात्री ने लैंडिंग के समय हवाई जहाज का गेट खोलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इंडिगो का यह प्लेन रनवे को टच करने वाला ही था, इस दौरान हुई इस हरकत के बाद वापस प्लेन को हवा में उड़ाया गया और फिर दोबारा लैंड करवाया गया।

बेंगलुरु से भरा था उड़ान

जानकारी के मुताबिक, मऊ का रहने वाला अदनान इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e-185 से बेंगलुरु से वाराणसी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी, इस दौरान उसने दरवाजा खोलने की कोशिश की। क्रू मेंबर्स ने इसकी जानकारी पायलट को दी और पायलट दोबारा प्लेन को लेकर हवा में लेकर चला गया और शनिवार की देर रात 10:35 पर विमान की दोबारा लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसने ऐसा करने की कोशिश की थी, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने उसे समझा बुझाकार शांत कराया था।

आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट के उतरने के बाद आरोपी अदनान को सीआईएसएफ के हवाले किया गया, जिसके बाद सीआईएसएफ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने के बाद खुफिया एजेंसियां भी एयरपोर्ट पहुंची और आरोपी से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है। उसने यह हरकत की नहीं बल्कि भूत द्वारा करवाई गई। आरोपी द्वारा इस तरह का नाटकीय ढंग से बहन बनाए जाने के बाद पुलिस भी हैरान रह गई।

सख्ती से पूछताछ में उगला राज

अजीबोगरीब बयान देने के बाद फूलपुर पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारे राज उगल दिए। आरोपी ने बताया कि उसने ऐसी हरकत अनजाने में की है और बचने के लिए बहाना बना रहा था। आरोपी ने बताया कि उसे अंदाजा नहीं था कि बटन को दबाने से विमान का इमरजेंसी गेट खुल जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मऊ स्थित उसके परिजनों को मामले की पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि परिजन के आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।