2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PHOTOS : अचानक बदला मौसम का मिजाज, बादलों के बीच गंगा तट की निखरी अद्भुत छटा

मौसम विभाग के अनुमान के बाद देर शाम शहर बनारस में भी मौसम का मिजाज बदल गया। दिन भर चिलचिलाती धूप के बाद शुरू हुई बादलों की आंख मिचौली ने पूरे शहर को घेर लिया। गर्म हवाएं ठंडी हवाओं में तब्दील हो गयी। ऐसे में काशी के गंगा तट पर सैलानियों की भीड़ देखी गयी वहीं काले बादलों से भरे आसमान और नीचे कल-कल करती गंगा का नजारा अद्भुत और अलौकिक छटा बिखेर रहा था।  

2 min read
Google source verification
Varanasi Ganga River Bank

काले बादलों के घिरने के बाद शीतला घाट स्थित माता शीतला मंदिर का शिखर अद्भुत छटा बिखेर रहा था।

varanasi_ganga_river_bank__d.jpg

गंगा का पानी काले बादलों के घिरने के बाद चमकने लगा था। सैलानियों ने इस मौसम का जमकर लुत्फ लिया

varanasi_ganga_river_bank__c.jpg

दशाश्वमेध घाट पर लगीं तीर्थ पुरोहितों की छतरियां काशी के आध्यात्म में चार-चांद लगा रहीं थीं।

varanasi_ganga_river_bank__e.jpg

शीतला घाट स्थित मां का मंदिर काले बादलों से घिरने के बाद और भी सुन्दर और अलौकिक प्रतीत हो रहा था।

varanasi_ganga_river_bank__b.jpg

गंगा किनारे खड़ी नावों में सवार हो इस खुशनुमा मौसम में नौका विहार करने वालों की होड़ लगी थी।

varanasi_ganga_river_bank__a.jpg

गंगा सेवा निधि का आरती स्थल भी सैलानियों से खचा-खच भरा हुआ था और सभी इस मौसम को अपने कैमरे में उतारने में लगे हुए थे।