5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी की काशी में दौड़ेगी CM अखिलेश की मेट्रो

चुनावी साल में काशी को मिली सौगात. प्रदेश कैबिनेट ने दी मंजूरी, 4000 करोड़ का होगा निवेश। 

2 min read
Google source verification

image

Ajay Chaturvedi

Apr 19, 2016

METRO

METRO

वाराणसी. पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जल्द मेट्रो दौड़ती नजर आएगी। अखिलेश सरकार ने वाराणसी में मेट्रो परियोजना को मंजूरी दे दी है। वाराणसी में मेट्रो रेल परियोजना का काम दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) मॉडल पर कराया जाएगा। परियोजना पर 50 फीसदी केंद्र व 50 फीसदी राज्य सरकार खर्च करेगी।

80 फीसदी हिस्सा होगा भूमिगत
वाराणसी मेट्रो का 80 फीसदी हिस्सा भूमिगत होगा। वाराणसी की सड़कों और घनी आबादी को देखते हुए, ये फैसला लिया गया है। इस बाबत जानकारी लखनऊ मेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार केशव ने दी।

दो कॉरिडोर, कुल लम्बाई 28 किलोमीटर, 23 स्टेशन, 17 अंडरग्राउंड
वाराणसी में बनने वाले मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में दो कॉरिडोर होंगे, जिनकी कुल लम्बाई 28 किलोमीटर होगी। पहला कॉरिडोर 19 किलोमीटर की लम्बाई होगा और बीएचयू से तरना में बीएचईएल तक जाएगा। दूसरा कॉरिडोर बेनिया बाग़ से सारनाथ जाएगा, इसकी कुल लम्बाई 9 किलोमीटर होगी।

ऐसे गुजरेगा पहला कॉरिडोर
-बीएचयू गेट के पास से ये कॉरिडोर अंडरग्राउंड होगा और पहला स्टेशन पं मदन मोहन मालवीय चौक पर बनेगा
- दूसरा स्टेशन तुलसी मानस मंदिर के पास
- इसके बाद रत्नाकर पार्क, दुर्गा मंदिर और गोदौलिया चौक पर अंडरग्राउंड स्टेशन
- इसके बाद बेनिया बाग़ में अंडरग्राउंड स्टेशन बनेगा।
- बेनिया बाग़ में दोनों कॉरिडोर का इंटरसेक्शन होगा।
- बेनिया के बाद मौलवी पार्क में अंडरग्राउंड स्टेशन।
- इसके बाद भारत माता मंदिर और कैण्ट स्टेशन पर अंडरग्राउंड स्टेशन।
- कैंट के बाद होटल ताज गेटवे, कलेक्ट्रेट और यूपी कॉलेज बस स्टैण्ड के पास अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाने का प्रपोजल है।
- इस रूट पर राजराजेश्वरी नगर आखिरी अंडरग्राउंड स्टेशन होगा।
- इसके बाद रैंप के जरिए मेट्रो रूट एलिवेटेड सेक्शन का हो जाएगा।
- इसके बाद श्री संकटहरण हनुमान मंदिर, शिवपुर बाईपास रोड और नवलपुर रोड के चौराहे और तरना बस अड्डे पर एलीवेटेड स्टेशन बनाए जाने का प्रपोजल है।

दूसरे कॉरिडोर का रूट
- दूसरा कॉरिडोर बेनिया बाग से मैदागिन की ओर बढ़कर सारनाथ तक बनेगा
- इस कॉरिडोर की लम्बाई 9 किलोमीटर लम्बा होगी।
- मैदागिन की तरफ बढ़ने पर गांधी मैदान, मछोदरी पार्क और काशी बस अड्डे पर अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाने का प्रपोजल है।
- जलालीपुर स्टेशन पर अंडरग्राउंड स्टेशन के बाद यह कॉरिडोर रैम्प के जरिए एलीवेटेड हो जाएगा।
-सारनाथ स्टेशन तक पहुँचने में पंचकोशी मार्ग और एनएच-29 आशापुर, रिशपट्टन मार्ग और मवइया स्टेशन एलीवेटेड बनाए जाने का प्रपोजल है।

ये भी पढ़ें

image

ये भी पढ़ें

image