
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 सितंबर को वाराणसी में प्रस्तावित जनसभा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं।
pm modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के 5 दिन बाद वाराणसी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। यहां से वो वाराणसी सहित प्रदेश के 17 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे और वाराणसी सहित पूर्वांचल की जनता को इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। गंजारी में ही सभा के लिए विशाल मंच बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देश के क्रम में जनसभा स्थल में बदलाव किया गया है। पहले यह जनसभा करसड़ा में प्रस्तावित थी।
बच्चों से करेंगे वर्चुअल संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करसड़ा में बनकर तैयार अटल आवासीय विद्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान यहां मौजूद बच्चों से, अध्यापकों से वर्चुअली संवाद करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के 17 अन्य विद्यालयों को भी इस संवाद से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा अन्य कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण की तैयारी हो रही है जिनकी लिस्ट तैयार की जा रही है जिसे पीएम कार्यालय संस्तुति के लिए भेजा जाएगा।
क्या मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अटल आवासीय विद्यालय योजना की शुरुआत की गयी है। योजना के माध्यम से राज्य में नए विद्यालयों का संचालन किया जायेगा। यूपी अटल रेजिडेंशियल स्कूल स्कीम के तहत अनाथ, आर्थिक रूप से कमजोर, श्रमिकों के बच्चों का पंजीकरण करवाया जाएगा और उन्हें शिक्षा प्रदान की जायेगी। UP Atal Residential School Scheme के माध्यम से श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा से संबंधी वह सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाएगी जो जवाहर लाल नवोदय विद्यालय के द्वारा छात्राओं को प्रदान की जाती है।
इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की मिलेगी सौगात
प्रधानमंत्री इसी मंच से वाराणसी और पूर्वांचल के पहले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। रिंग रोड के किनारे स्थित इस स्टेडियम को 30.6 एकड़ में अनुमानित लागत 400 करोड़ से बनी जाने की योजना है। इसमें 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। स्टेडियम का निर्माण अगले 30 महीने में होने की संभावना है। इस दौरान बीसीसीआई के अधिकारियों के भी इस जनसभा में शामिल होने की संभावना है।
Updated on:
12 Sept 2023 11:15 am
Published on:
12 Sept 2023 11:03 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
