
Police recover nepali girl
वाराणसी. नेपाल से लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में झोंकने वाले गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। दिल्ली में छापा मार कर 18 नेपाली लड़कियों को बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बनारस व दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। लड़कियों को अरब देशों में भेजने की तैयारी थी लेकिन पुलिस ने पहले ही कार्रवाई कर लड़कियों को बचा लिया है।
यह भी पढ़े:-सावन में लगायी गुहार, सुन लो बेटी बचाने की पुकार
बनारस व दिल्ली पुलिस ने वसंत बिहार इलाके के एक मकान में छापा मार कर लड़कियों को बरामद किया है। लड़कियों की बरामदगी होने के बाद पुलिस ने राहत की सास ली है। नेपाल से २० से अधिक लड़कियों को रोजगार का झांसा देकर बनारस लाया गया था। लड़कियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा था। दो लड़की किसी तरह बनारस से भाग कर नेपाल पहुंची। दोनों युवतियों ने वहां के लोगों को सारी कहानी बतायी। इसके बाद नेपाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। मानव तस्करी से जुड़ा मामला होने पर नेपाली दूतावास भी सक्रिय हुआ। इसके बाद नेपाल पुलिस ने बनारस पुलिस से सम्पर्क कर मामले की जानकारी दी। बनारस पुलिस ने शिवपुर के नटिनियादाई स्थित आनंद नगर कॉलोनी में छापा मार कर बीजेपी नेता जय सिंह को गिरफ्तार किया था। जय सिंह के मकान से पुलिस को प्रेगनेंसी जांच किट, कंडोम, लेडिज कपड़े मिले थे। पुलिस को यहां से एक भी लड़की नहीं मिली थी जिसके बाद पुलिस ने शहर के कई होटलों में छापेमारी कर लड़कियों को सुराग लगाया। जय सिंह के आवास से पुलिस को नेपाली युवतियों के अलग-अलग पहचान पत्र भी मिले थे। पकड़े गये आरोपी के मोबाइल नम्बर, होटलों से पूछताछ में मिली जानकारी से पुलिस को नेपाली लड़कियों को लोकेशन दिल्ली में मिला। इसके बाद दिल्ली में छापा मार कर लड़कियों को बरामद किया गया है। ३१ जुलाई को आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद रिमांड पर बनारस लाने की तैयारी की गयी है।
यह भी पढ़े:-पुलिस ने उठायी लाठी तो गिरते पड़ते भागे कांवरिया, वीडियो वायरल
नौकरी का झांसा देकर खाड़ी देशों में भेजी जाती थी लड़कियां
नेपाल में 2015 में आये भूकंप के बाद रोजगार के साधन कम हो गये हैं जिसके चलते मानव तस्करी करने वाले गैंग ने नेपाल में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। नेपाली लड़कियों को अच्छी नौकरी का झंासा देकर पैसे लिये जाते हैं फिर उन्हें बनारस लाया जाता है। यहां पर नेपाली लड़कियों से जबरदस्ती देह व्यापार कराया जाता है और जरूरत पडऩे पर इन लड़कियों को अरब देशों में भेजा जाता था। दिल्ली से बरामद लड़कियों को भी अरब देश भेजने की तैयारी थी। एक बार गैंग के चंगुल में लड़कियां फंस जाती थी तो बाहर निकलना संभव नहीं होता था।
यह भी पढ़े:-पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने पूछा जेल में कैसे लाया जा सकता है असलहा
Published on:
31 Jul 2018 12:53 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
