वाराणसी. यूपी कालेज में सोमवार को गहमागहमी के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में प्रशांत कुमार पाण्डेय, पुत्र तारकेश्वर पाण्डेय ने 1231 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंदी आकांक्षा सिंह राठौर को 412 मतों के अंतर से हरा दिया है। आकांक्षा को 819 वोट मिले हैं। जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रियूष कांत उपाध्याय ने 1024 मत पाकर चुनाव जीत गये है। उपाध्यक्ष पद पर द्वितीय स्थान पर दुर्गा सिंह रहे है जिन्हें कुल 803 मत मिले। महामंत्री पद पर दुष्यंत प्रताप सिंह ने 705 मत पाकर विजयी पताका फहरायी है। चुनाव अधिकारी डा.अवधेश सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। प्राचार्य डा.एसएन सिंह ने विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।
यूपी कालेज में सुबह से ही चुनाव को लेकर गहमागहमी रही। छात्र व छात्राओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। परिसर में कुल वोटर चार हजार से अधिक थे जिसमें से 63.38 प्रतिशत ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मतदान के बाद मतगणना आरंभ हुई। अनुशासन के लिए प्रसिद्ध यूपी कालेज में दो घंटे में ही मतगणना करके चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी। चुनाव परिणाम आते ही छात्रों ने जमकर नारेबाजी की और विजयी पदाधिकारियों को फूल-माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। परिणाम आने के बाद पुलिस ने अपने अभिराक्षा में विजयी पदाधिकारियों को घर छोड़ा।
प्रत्याशियों का नाम व मिले मत
अध्यक्ष पद- प्रियांशु सिंह-120, आकांक्षा सिंह राठौर-819, प्रशांत कुमार -पाण्डेय, पुत्र तारकेश्वर पाण्डेय-1213, पंकज कुमार सिंह-403, प्रशांत कुमार पाण्डेय, पिता संजय कुमार पाण्डेय-1,
नोटा-8, अवैध-61, कुल मत पड़े-2643
उपाध्यक्ष-संदीप कुमार सिंह-659, दुर्गा सिंह-803, पियूष कांत उपाध्याय-1024
नोटा-57, अवैध-100, कुल मत पड़े-2643
्रमहामंत्री-अपूर्वा सिंह-423, दुष्यंत प्रताप सिंह-705, विकास सिंह-516, सीमा यादव-593, आदित्य त्रिपाठी-273
नोटा-32, अवैध मत-101, कुल मत पड़े-2643
कला संकाय प्रतिनिधि पद पर नवनीत मिश्रा ने जीता चुनाव
पुस्तकालय मंत्री- शिवम सिंह रघुवंशी, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- अर्पित दूबे, कृषि संकाय प्रतिनिधि-हर्षित सिंह, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि-शानु कुमार, शिक्षा संकाय प्रतिनिधि-कृष्ण कुमार सिंह