
Priyanka Gandhi will start Pratigya Yatra from October 10
वाराणसी. Priyanka Gandhi will start Pratigya Yatra from October 10. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha Chunav) की तैयारियां सभी सियासी दलों में शुरू हो चुकी है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने धरातल पर पहुंचकर जनता के बीच जाकर कार्य करने की योजना तैयार की है। रविवार 10 अगस्त को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) काशी से चुनावी शंखनाद करेंगी। काशी पहुंचकर प्रियंका बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ, दुर्गाकुंड स्थित मां कुष्मांडा, बाबा काल भैरव दरबार का दर्शन करेंगी। इसके बाद वह रैली में जनता को संबोधित करेंगी। इस रैली में प्रियंका जनता के बीच अपने सात वचनों के बारे में बताएंगी। बता दें लखीमपुर खीरी में सियासी हलचल के बाद प्रियंका गांधी की दौरा सीधे पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होना है। इस वजह से कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। प्रियंका जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज में प्रतिज्ञा यात्रा को संबोधित करेंगी।
रैली में सात वचनों का वर्णन
रैली को लेकर कांग्रेस नेता खासा इंतजाम कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय राय का कहना है कि प्रियंका गांधी महारैली को संबोधित करेंगी। इसमें दो से ढाई लाख तक भीड़ होगी। इस रैली में प्रियंका गांधी जनता को सात वचन देंगी और सरकार बनने के बाद सबसे पहले उन वचनों को निभाएंगी। ये सात वचन क्या है इसका खुलासा प्रियंका रैली में ही करेंगी, लेकिन इन वचनों को देते वक्त प्रियंका बाकायदा हाथ उठा कर प्रतिज्ञा करेंगी। ‘हम वचन निभायेंगे’ के नाम से एक बस यात्रा निकाली जायेगी।
यूपी के पांच शहरों में निकलेगी रैली
‘हम वचन निभायेंगे’ वाराणसी के अलावा अयोध्या, सहारनपुर, झांसी और आगरा में निकाली जाएगी। कांग्रेस की ये प्रतिज्ञा यात्रा करीब 12 हजार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर हर बड़े गांव और कस्बे से होकर गुजरेगी। जिसका नेतृत्व संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के निर्धारित पैनल द्वारा किया जायेगा। प्रियंका गांधी इस दौरान वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान पर आयोजित एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर कांग्रेस प्रतिक्षा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। इसके बाद अयोध्या, सहारनपुर, आगरा और झांसी से प्रतिज्ञा यात्रा निकलेगी। इन यात्राओं में शामिल होकर बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए नजर आएंगी।
Published on:
08 Oct 2021 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
