
प्रो अरविंद जोशी बने समाज विज्ञान संकाय के प्रमुख
वाराणसी. BHU के समाज शास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष और विश्वविद्यालय के पूर्व चीफ प्रॉक्टर प्रो अरविंद जोशी को कुलपति प्रो सुधीर जैन ने ऩई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इससे संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। प्रो जोशी अगले महीने कार्यभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि देश के प्रतिष्ठित समाज वैज्ञानिकों में प्रो जोशी का नाम शुमार है। वो कई पु्स्तकें लिख चुके हैं और कई पु्स्तकों का संपादन कर चुके है। साथ ही वो कुशल प्रशासक भी हैं। माना जा रहा है कि कुलपति प्रो जैन ने उनके व्यक्तित्व से परिचित हो कर ही ये दायित्व सौंपा है।
होंगे समाज विज्ञान संकाय के डीन
प्रो अरविंद जोशी को कुलपति प्रो सुधीर जैन ने समाज विज्ञान संकाय का प्रमुख (डीन) नियुक्त किया है। असिस्टेंट रजिस्ट्रार, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एके शर्मा की ओर से इस आशय का पत्र शुक्रवार को जारी कर दिया गया है। प्रो जोशी अगले तीन वर्ष तक समाज विज्ञान संकाय के डीन रहेंगे। बता दें कि प्रो जोशी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र भी रहे हैं। इसके पिता भी विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार रह चुके हैं।
प्रो कौशल किशोर मिश्र हैं डीन
वर्तमान में राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर व पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो कौशल कुमार मिश्र समाज विज्ञान संकाय प्रमुख हैं। उनका कार्यकाल 30 अप्रैल को पूर्ण होगा। उसके बाद पहली मई से प्रो अरविंद जोशी इस पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
Published on:
29 Apr 2022 05:52 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
