सोमवार की जगह रविवार को खोलते थे स्कूल
सावन के चलते स्कूल संचालक अपना विद्यालय सोमवार को तो बंद रखते थे लेकिन रविवार को स्कूल खोल कर अध्ययन-अध्यापन किया जाता था जिसको लेकर ही जिलाधिकारी को नया आदेश जारी करना पड़ा है। सावन के तीन रविवार को प्राइवेट स्कूल खुले हुए था ओर चौथे रविवार को अब नहीं खुल पायेंगे। काशी विश्वनाथ नगरी होने के चलते काशी में भक्तों की सबसे अधिक भीड़ होती है। यहां पर सावन के सोमवार पर लाखों की संख्या में भक्त जाकर भगवान शिव के दर्शन करते हैं ऐसे में भक्तों की भीड़ को देखते हुए ही स्कूलों को बंद रखा जाता है। रविवार को ही भारी संख्या में भक्त शहर में आने लगते हैं ऐसे में रविवार को स्कूल खुले रहने से स्कूली बच्चों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। डीएम के निर्देश के बाद बच्चों को दो दिन छूट्टी मनाने का मौका मिल गया है।
यह भी पढ़े:-डिवाइडर पर चढ़ कर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 40 घायल