
वाराणसी. मशहूर हिंदी फिल्म 'नदिया के पार' की अभिनेत्री साधना सिंह की बेटी शीना शाहाबादी हैं । इनका हिंदी फिल्म करियर 2009 की फिल्म 'तेरे संग' से शुरू हुआ था। उसमें उसने माहीका किरदार निभाया था। मगर उनकी तस्वीरें और उनसे जुड़े विवाद अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हिन्दी फिल्मों में अच्छे ऑफर्स ना मिलने पर उन्होंने साउथ इंडिया की फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर लिया था। ।

साल 2009 में एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली शीना शाहाबादी हिन्दी के साथ-साथ कन्नड, तेलुगु और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 31 साल की इस एक्ट्रेस ने अब तक 12 फिल्मों में काम किया है।

शीना शाहाबादी ने फिल्म 'तेरे संग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने नाबालिग गर्भवती का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम की फिल्म 'आई, मी और मैं' में भी नजर आ चुकी हैं।

फिल्मों में आने से पहले शीना शाहाबादी ने रिटायर्ड एसीपी अशोक गोरे के बेटे वैभव गोरे से 2008 में शादी कर ली थी। हालांकि, दो महीने के अंदर ही उन्होंने पति से तलाक ले लिया था। हालांकि, दो महीने के अंदर ही उन्होंने पति से तलाक ले लिया था।

शीना की फिल्म 'तेरे संग' की रिलीज के ठीक एक महीने बाद ही उनकी कुछ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हुई थीं। पुलिस छानबीन में खुलासा हुआ की शीना के पूर्व पति अशोक गोरे ने दोस्त के साथ मिलकर उनकी फोटोज पोस्ट की थीं। शीना और अशोक की मुलाकात 2007 में एक कंप्यूटर कोचिंग में हुई थी।