
Sonbhadra News
Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश सोनभद्र पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। यह अवैध शराब मिर्जापुर के रस्ते सोनभद्र होते हुए लुधियान से बिहार ले जाए जा रही थी। पुलिस ने एसओजी टीम के साथ घेराबंदी कर ट्रक से जा रही इस बड़ी खेप को मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया। दोनों तस्कर लुधियान, पंजाब के रहने वाले हैं। दोनों इंटर स्टेट स्मगलर हैं ,पकड़ी गई शराब only cell for Punjab है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
इस सम्बन्ध में एसपी डॉ यशवीर सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर एसओजी/सर्विलांस/आबकारी विभाग व थाना करमा पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि शराब तस्कर एक DCM ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लेकर मीरजापुर से रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी और भैरोपुर कुचमरवां मोड़ अन्तर्गत ग्राम केकराही (थाना करमा) पर बैरिकेडिंग कगकर चेकिंग शुरू कर दी।
दो तस्कर गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि कुछ ही देर बाद एक DCM ट्रक संख्या PB 08EZ 6847 आती दिखाई दी जिसे देख मुखबिर ने इशारा किया जिसपर उसे रोक लिया गया। चेकिंग में गाड़ी में लोड 656 पेटी में 5840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब “IMPERIAL BLUE RESERV GRAIN WHISKY FOR SALE IN PUNJAB ONLY” (अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये) बरामद हुई। ट्रक में सवार तस्कर रोहित निवासी न्यू मॉडल टाउन अमलोह रोड खन्ना, थाना सिटी-2 खन्ना, जनपद लुधियाना पंजाब और मनीष निवासी क्रिश्चन कालोनी अमलोह रोड खन्ना, थाना सिटी-2 खन्ना, जनपद लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार कर लिया।
जमा करनी थी ट्रक की किस्त इसलिए उठाया ये कदम
गिरफ्तार ट्रक चालक ने पूछताछ में बताया गया कि उक्त वाहन (संख्या-PB 10 HT 2247) मेरा है, जिसका किस्त टूट गया है, किस्त के पैसे देने के लालच में आकर मैंने अपने गाड़ी का नम्बर प्लेट हटा कर फर्जी नम्बर प्लेट PB 08EZ 6847 लगा लिया ताकि मेरी गाड़ी पकड़ी ना जा सके। उक्त वाहन में लदी अवैध अंग्रेजी शराब कुलदीप नाम के व्यक्ति पता अज्ञात ने मुझे लुधियाना तरनतारन रोड गुरुद्वारा के पास मिला और वाहन में लोड कराकर बिहार ले जाने के लिए दिया जिसपर मैं अपने साथी के साथ शराब को पंजाब से लेकर रॉबर्ट्सगंज के रास्ते बिहार ले जा रहे था ।
Updated on:
14 Sept 2023 08:39 am
Published on:
14 Sept 2023 08:20 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
