
एअरपोर्ट पर अखिलेश को देखकर खुद को रोक नहीं पाई पूर्व विधायक की पायलट बेटी, किया ऐसा स्वागत की गदगद हो गये पूर्व सीएम
वाराणसी. सपा के कद्दावर नेता और सैयदराजा से पूर्व विधायक मनोज सिंग डब्लू गदगद हैं। इसकी वजह ये है कि उनकी बेटी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अखिलेश यादव का हैदराबाद में स्वागत किया है वो भी आन ड्यूटी। पूर्व सीएम ने सपा नेता की बेटी को नित नई ऊंचाईयों को छूने का आशीर्वाद देकर खुशी जताई की समाजवादी लोगों के बच्चे भी देश की सेवा में अहम योगदान दे रहे हैं।
जी हां यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव बुधवार को हैदराबाद के दौरे पर थे। तेलंगाना के दौरे पर थे। अखिलेश यादव वहां के सीएम श्री के. चंद्रशेखर राव से मुलाकात करने जा रहे थे। पेशे पायलट मनोज सिंह डब्लू की बेटी शिरिषा सिंह भी आन ड्यूटी बेगमपेट एअरपोर्ट पर थी। लेकिन उसे जैसे ही पता चला कि सपाध्यक्ष अखिलेश यादव इसी एअरपोर्ट पर हैं तो वो गुलदस्ते लेकर अखिलेश के स्वागत के लिए पहुंच गई।
अखिलेश से परिचय दिया कि मैं सपा के छोटे से कार्यकर्ता मनोज सिंह की बेटी हूं जो सैयदराजा से पूर्व विधायक हैं। हालांकि मनोज भी बाहर स्वागत के लिए अखिलेश का अंतजार कर रहे थे। लेकिन इस पायलट बेटी के स्वागत से अखिलेश गदगद हो गये। पूर्व सीएम ने बेटी को आशिर्वाद दिया। नित नये ऊंचाईयों के छूने के लिए प्रोत्साहित किया। अखिलेश ने पायलट बेटी के साथ तस्वीरें खिंचाई। बेटी के इस संस्कार देखकर पिता मनोज सिंह खुश हो गये। ये सारा वाकया और अपने नेता के साथ बेटी की तस्वीरें फेसबुक पर शेयर कर लोगों को इसकी जानकारी दी।
कौन हैं मनोज सिंह डब्लू
निर्दल लड़कर दी बृजेश को मात
2012 विधानसभा चुनाव में मनोज ने निर्दल लड़कर सैयदराजा सीट से बृजेश सिंह को चुनाव हरा दिया था। इसके बाद ही मनोज सपा में अखिलेश के चहेते बन गए। उस समय बृजेश के पास जहां 10 करोड़ 32 लाख 77 हजार 986 रुपए की संपत्ति थी। वहीं, मनोज के पास 1 करोड़ 21 लाख 04 हजार 485 रुपए। 10 गुना संपत्ति के बावजूद डॉन को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी बृजेश और मनोज मे राजनीति द्दवंद चलता रहा। 2016 में जब एमएलसी के चुनाव हुए तो जेल में बंद बृजेश सिंह ने बनारस सीट से नामांकन कर दिया। बृजेश के खिलाफ मनोज ने अपनी बहन को मीना सिंह को मैदान में उतार दिया। सपा ने मीना को उम्मीदवार बनाया। हालांकि मीना को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा
2017 में बृजेश परिवार ने उतारा हारा का बदला
2017 में विधानसभा चुनाव हुए तो बृजेश के भतीजे सुशील सिंह सैयदराजा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े। बीजेपी लहर में मनोज को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ मनोज सिंह से बृजेश परिवार ने हार का बदला लिया। अब चर्चा ये है कि आने वाले समये में मनोज को अखिलेश यादव लोकसभा का उम्मीदवार बना सकते हैं।
Published on:
03 May 2018 01:42 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
