वाराणसी

BIG BREAKING- एसटीएप ने पकड़ा UPTET माफिया गिरोह

एक-एक लाख में बेंच रहे थे ऐसे प्रश्न पत्र। दो पकड़े गए। पूछताछ जारी।

less than 1 minute read
Nov 18, 2018
STF

वाराणसी. यूपी एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) में अफवाह फैलाकर धोखाधड़ी करके कूटरचित प्रश्नपत्र की बिक्री करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह गिरोह अनुचित लाभ कमाने के लिहाज से यह प्रश्न पत्र लोगो में एक- एक लाख में बेच रहा था। पकड़े गए दोनों शातिरों से पूछताछ जारी है। तलाशी के दरौन एसटीएफ ने पकड़े गए लोगो के पास से फर्जी प्रश्नपत्र भी बरामद किया है।

बता दें कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की पहली पाली में कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज से एक पेपर साल्वर भी पकड़ा गया था।कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार ने उसे कैंट पुलिस के हवाले कर दिया था। साल्वर बिहार का रहने वाला था जो गाजीपुर के एक छात्र के नाम पर परीक्षा देने पहुंचा था।

Published on:
18 Nov 2018 08:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर