
khkh
वाराणसी. कोरोना महामारी (Covid-19) से इस लड़ाई में सहयोग के लिए बनारस के एक नन्हे कोरोना योद्दा की प्रधानमंत्री मोदी ने तारीफ की है। पीएम ने कहा है बाल्यकाल से ही इस संस्कार और व्यक्तित्व के निर्माण से रही राष्ट्र शसक्त होता है। पीएम का पत्र मिलने के बाद परिवार वालों की खुशी का ठिकाना नहीं है।
महामारी से लड़ाई में देश की सुरक्षा के लिए खोजवां निवासी केंद्रीय विद्यालय बीएचयू में कक्षा पांचवी के छात्र सम्यक ओझा ने अपना गुल्लक सीधे प्रधानमंत्री को भेजा था। मंगलवार को सम्यक ओझा के नाम पीएम मोदी का पत्र आया तो घर वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
प्रेरणा का कार्य कर रहे बच्चे
पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्यक ओझा के प्रति आभार जताते हुए लिखा है कि बाल्यावस्था में इस प्रकार के संस्कार जहां व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं वही राष्ट्र को भी समृद्ध करते है। उन्होंने लिखा है कि कोरोना की लड़ाई में जो बच्चे अपना योगदान कर रहे हैं वह सब हमारे लिए प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। पूरा देश इस महामारी का डटकर मुकाबला कर रहा है ऐसे में हमारे देश के बच्चों की सजगता और भागीदारी इस लड़ाई को लगातार नई उर्जा दे रही है।
प्रधानमंत्री ने लिखा है मुझे विश्वास है कि कोरोना की महामारी खिलाफ आप की यह पहल लोगों में भी मदद का हाथ बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगी।
Updated on:
27 May 2020 09:53 am
Published on:
27 May 2020 09:32 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
