शासन किशोरियों को मटका विधि से सेनेटरी पैड के निस्तारण करने को लेकर जागरूक कर रही है। काशी विद्यापीठ ब्लाक के पहाड़ी, ककरमता, चितईपुर, डाफी, कंचनपुर, भिखारीपुर आदि आंगनबाड़ी केन्द्रों में किशोरियों को बकायदे इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। तकनीक सिखने के बाद किशोरियंा घर में ही मटका विधि आसानी से अपना सकती है। किशोरी इस विधि को सिखने के बाद से काफी खुश है। मुस्कान, मधुलिका सिंह आदि ने बताया कि पहले सेनेटरी पैड को बाहर फेंकने में काफी दिक्कत होती थी। परिजन कहते थे पैड को जलाने से पाप लगता है। घर से बाहर पैड को फेंकने में शर्म आती थी इसलिए हम लोगों को रात का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब सारी समस्या का समाधान हो गया है और घर में ही मटका विधि से पैड का निस्तारण कर रहे हैं। इससे परिजन भी काफी खुश है।
यह भी पढ़े:-प्रदेश में अभी NRC लागू नहीं, जिले में खुलेंगे तीन नये थाने