अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल व यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ही बैठक ली गयी है। अदालत में सरकार की तरफ से दमदार पैरवी नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इसके लिए न्यायालय को पत्र लिखा जायेगा। बनारस में बहुत जल्द ही चितईपुर, पांडेयपुर व बजरडीहा में तीन नये थाने बनाये जायेंगे। जिला स्तर से इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया है। शासन स्तर पर भी इस प्रस्ताव का अनुमोदन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास पर भी चर्चा की गयी है। बनारस में इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) बहुत सफल रहा है। शहर में कई जगह पर सर्विलांस कैमरे लगाये गये हैं। बैठक में अधिकारियों को सुझाव दिया गया है कि इन कैमरों को पुलिस थानों से भी जोड़ा जाये। ऐसा करने से अपराध के समय पुलिस को तुरंत अधिक जानकारी मिल जायेगी। अपर गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि भ्रष्टाचार की कही से शिकायत मिलती है तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। बनारस में कुछ सिपाही अपराध करते हुए पकड़े गये थे जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गयी है।
यह भी पढ़े:-#KeyToSuccess 17 साल तक कोमा में रहने के बाद बनायी ऐसी पेंटिंग की बन गया विश्व रिकॉर्ड