
पैसा
वाराणसी. धन और यश की प्राप्ति हर इंसान को अच्छी लगती है और इसे पाने के लिए ही इंसान जीवनपर्यंत मेहनत करता रहता है। मेहनत के साथ-साथ इंसान पूजा-पाठ से भी अपने सितारों को चमकाने में लगा रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में पाला गया पालतू जानवर भी आपको धन की प्राप्ति करवा सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार पालतू जानवर के घर में होने से पैसों की तंगी दूर होती हैं और धन की वर्षा होती हैं। लेकिन यह अधिक महत्व रखता है कौन सा जानवर पालें।
मेढक
अक्सर देखा जाता है लोग अपने घरों में मेढक नहीं रखते लेकिन अगर घर में आप मेढक पालते हैं तो और भी शुभ है। जरुरी नहीं की आप असली का मेढक ही पाले चाहे तो आप घर में पीतल का मेढक रख सकते हैं। मेढक घर से बीमारियों को दूर रखता है। रोजाना दफ्तर की तरफ निकलने से पहले मेढक को देखना ऑफिस वालों के लिए शुभ माना जाता है।
कुत्ता
अक्सर लोग कुत्ते को देखकर दूर करते है, लेकिन वे ये नहीं जानते है की कुत्ता ही धन प्राप्ति का सबसे अच्छा स्त्रोत होता है। कुत्ते को घर में पालने से व उनको सुबह शाम खिलाने से घर की आय बढ़ती है और दौलत की प्राप्ति भी होती है। लोग शायद ही जानते होंगे कि कुत्ता भैरव का सेवक माना जाता है।
कछुआ
जैसे की आप सभी जानते है कछुआ लक्ष्मी जी का वाहन होता है, घर में कछुए को पालने से या पीतल का कछुआ रखने से घर में धन की वर्षा होती है। कछुआ दशावतारों में से एक होता है, इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है।
घोड़ा
वास्तु की माने तो घोड़ा ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। घर में घोड़ा पालने से या उसकी प्रतिमा रखने से धन की प्राप्ति और यश मिलता है।
तोता
घर में तोता पालना मतलब सुखी रहना। तोता पालने से घर की परेशानियों का पहले ही पता लग जाता है।
मछली
घर में सुनहरे रंग की मछली को रखने से सुख शांति आती है।
खरगोश
खरगोश देखने में तो बहुत सुंदर होते ही है साथ में इनको पालने से घर में सुख समृद्धि भी आती है।
Published on:
11 Jul 2018 10:40 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
