वाराणसी

इन राशियों के लिए सफलता से भरा रहेगा आज का दिन, जाने पूरा राशिफल

जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

2 min read

मेष राशि- इस राशि के जातक के लिए आज दिन सफलता दिलाने वाला है। आज कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।


वृषभ राशि-इस राशि के जातक के लिए आज का दिन तनाव से भरा हुआ होगा। आज आपको शत्रु परेशान कर सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। कुसंगति से हानि होगी। भाइयों से बिगाड़ हो सकती है।

मिथुन राशि- इस राशि के जातक की आज किस्मत बदलने वाली है। धन लाभ होने वाला है। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। परिवार के वरिष्ठजनों के स्वास्थ्य पर व्यय होगा। आज का काम आज ही करें। वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है।

कर्क राशि- बेरोजगारी दूर के प्रयास सफल रहेंगे। चोट व रोग के प्रति सावधान रहें। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सफलता की राह खुलेगी। महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी।

सिंह राशि- समय पर कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।


कन्या राशि-आज विवाद बढ़ने की आशंका है। आय में कमी रहेगी। बेवजह तनाव रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। धैर्य रखें। व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। थकान रहेगी। अपनों के व्यवहार से दु:ख होगा।


तुला राशि- आज इस राशि के जातक के कार्यों में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। काम के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनरों से तालमेल बैठेगा।


वृश्चिक राशि- क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मेलजोल बढ़ेगा।

धनु राशि-बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। जोखिम न उठाएं। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि- अपरिचितों पर अतिविश्वास कोई बड़ा नुकसान दे सकता है। घर में कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। तनाव रहेगा। कुसंगति से बचें। घर में तनाव रह सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ राशि- इस राशि के जातक के लिए आज का दिन कल्याणकारी होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। वस्तुएं संभालकर रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं।


मीन राशि -नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। आय में वृद्धि होगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। काम में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें।

Published on:
15 Oct 2018 09:46 am
Also Read
View All

अगली खबर