22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकांक्षा दुबे के यूट्यूब तोड़ 10 भोजपुरी गाने, ‘बुलेट प जीजा’ को 342 मिलियन लोगों ने देखा

Akansha Dubey Superhit Songs: 26 मार्च को भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की लाश सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटके मिली थी। आकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री में एक जानी- मानी एक्ट्रेस थीं। आज हम आपको उनके टॉप 10 गानों को बताएंगे जिसने यूट्यूब पर तहलका मचाया हुआ है। शादी या पार्टी में आपने इन गानों को जरूर सुना होगा।    

3 min read
Google source verification
samar_singh_.jpg

भोजपुरी सिंगर समर सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा। आज तड़के सुबह पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद के चार्म्स कैसल सोसायटी से गिरफ्तार कर लिया है।

आइए एक-एक करके टॉप 10 गानों को जानते हैं…

नंबर 10: ‘दिलवा केकर केकर राखी’ इस गाने में आकांक्षा दुबे और समर सिंह ने साथ में काम किया है। यूट्यूब पर इस गाने को 8 दिसंबर 2022 को अपलोड किया गया था। अब तक इस गाने को 2.7 मिलियन लोग देख चुके हैं।

नंबर 9: ‘करवटिया’ समर सिंह और आकांक्षा दुबे का गाना इस गाने को 12 मई 2021 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। अभी तक इसको 27 मिलियन लोग देख चुके हैं।

नंबर 8: ‘ये आरा कभी हारा नही’ इस गाने में आकांक्षा दुबे और पवन सिंह ने काम किया है। यूट्यूब पर इस गाने को 26 मार्च को अपलोड किया गया था यानी आकांक्षा के सुसाइड वाले दिन ही। अबतक इस गाने को 14 मिलियन लोगों ने देखा है। इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं।

नंबर 7: ‘सटा के पइसा’ यह गाना आकांक्षा दुबे और पवन सिंह का है। इस गाने को 1 मई 2022 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। अब तक इसे 29.8 मिलियन लोगों ने देखा है।

नंबर 6: ‘कुंवारे में गंगा नहईले बानी 2’ - इस गाने में आकांक्षा दुबे और अंकुश राजा ने साथ काम किया है। इस गाने को यूट्यूब पर 10 मई 2021 को अपलोड किया गया था। अब तक इसे 124 मिलियन लोगों ने देखा है।

नंबर 5: ‘तावा प रोटी ना सेकब हो’ इस गाने को शिल्पी राज ने गया है और आकांक्षा दुबे ने डांस किया है। 26 मार्च 2021 को इस गाने को यूट्यूब पर था। अब तक 65 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं।

नंबर 4: ‘नाच के मलकिनी’ इस गाने में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा दुबे ने साथ काम किया है। इसको 21 जून 2021 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। अब तक 73 मिलियन लोग इस गाने को देख चुके हैं।

नंबर 3: 'राजा जवान हम लइका' इस गाने में आकांक्षा दुबे राकेश मिश्रा ने साथ काम किया है। 1 दिसंबर 2020 को इसे अपलोड किया गया था। अबतक इस गाने को यूट्यूब पर 182 मिलियन लोगों ने देखा है।

नंबर 2: ‘नमरिया कमरिया’ यह गाना 5 फरवरी 2021 को यूट्यूब पर अपलोड हुआ था। इसमें आकांक्षा दुबे और समर सिंह ने डांस किया है। इस गाने को अब तक 211 मिलियन लोग देख चुके हैं।

नंबर 1: 'बुलेट प जीजा' आकांक्षा दुबे के लिए यह गाना सुपरहिट साबित हुआ। इस गाने में विनय पांडेय और आकांक्षा दुबे ने डांस किया था। यह गण यूट्यूब पर 26 जनवरी 2022 को अपलोड हुआ था। इस गाने को अब तक 342 मिलियन लोगों ने देखा है।

यह भी पढ़ें-आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में गिरफ्तार समर सिंह के पिता की 24 साल पहले हो गई थी हत्या, पढ़िए भोजपुरी सिंगर की पूरी कहानी