
UP Board Result 2018 इस बार के रिजल्ट में होगा कुछ नया, टॉपर के लिए है सरप्राइज
वाराणसी. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ 29 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। जिसके लिए बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। परिणाम 29 अप्रैल को 12:30 बजे आ जाएगा।
पहली बार उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड इतनी जल्दी रिजल्ट की घोषणा कर रही है। इससे पहले परिणाम की तिथी 15 अप्रैल 2018 घोषित की गई थी, लेकिन मूल्यांकन में देरी के कारण इसे आगे बढ़ाकर 29 अप्रैल कर दी गई।
जाने क्या है टॉपर के लिए सरप्राइज
रिजल्ट का इंतजार छात्रों के साथ-साथ पूरे परिवार को होता है। साथ ही दोस्त औऱ रिश्तेदार भी आपका परिणा जानने के इच्छुक होते हैं। अगर आपने टॉप कर लिया तो फिर क्या कहना। तो इस बार बोर्ड टॉपर्स के लिए सरप्राइज है। दरअसल, इस बार टॉपर्स के आंसर सीट को भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। जिससे बाकी लोग भी यह देख सकेंगे कि, इन्होंने किस तरीके से कॉपी लिखी है। बाकी छात्र भी इनकी कॉपी को देख सकेंगे।
इतने छात्रों के भाग्य का होना है फैसला
यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस बार 67 लाख छात्र बैठे थे जिनमें 10वीं के 37,12,508 और 12वीं के 30,17,032 छात्र शामिल थे। जिनके भाग्या का फैसला 29 अप्रैलको होगा।
UP BOARD RESULTS देखने के लिए यहां http://results.patrika.com/up-board-result.html क्लिक करें
घर बैठे होगा समस्याओं का समाधान
छात्रों के लिए एक और राहत भरी खबर है, कि अब उन्हें प्रमाण पत्र और अंक पत्र में होने वाली खामियों को लेकर बोर्ड का चक्कर लगाने की जरूरूत नहीं है। दसवीं-बारहवीं की पुरानी या नई मार्कशीट में नाम, जन्म तिथि, माध्यम या अन्य कोई गलती हो गई है तो उसमें सुधार कराने छात्र-छात्राओं को अब बोर्ड का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। संबंधित छात्र मार्कशीट में सुधार के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट में ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे ही सुधार करा सकेंगे।
यह भी पढ़ें-
Published on:
21 Apr 2018, 9:23 AM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.