सुप्रीम कोर्ट ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी सुविधा व धर्म स्थल के रखरखाव के लिए व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इसी आदेश के अनुसार, यूपी सरकार ने प्रदेश में धर्म कर्म कार्यों के लिए निदेशालय बनाने के गठन का प्रस्ताव पास किया है।शुक्रवार को लखनऊ में कैबिनेट की बैठक में निदेशालय गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। निदेशालय गठन के बाद सभी धार्मिक स्थलों के रजिस्ट्रेशन और रेगुलेशन के लिए सरकार अध्यादेश लेकर आएगी। धर्मार्थ निदेशालय बनने के बाद इसका मुख्यालय वाराणसी में होगा।