30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Nikay Chunav : वाराणसी में बागियों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, 51 को किया 6 साल के लिए निष्कासित

UP Nikay Chunav : वाराणसी में भाजपा पार्षद पद के टिकट को लेकर अंतरकलह खुलकर सामने आ गयी है। कल जारी हुई बागियों की लिस्ट में भाजपा ने वाराणसी के 9 निवर्तमान और 5 पूर्व पार्षदों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस लिस्ट में काजीपुरा खुर्द के निवर्तमान पार्षद पूर्णमासी गुप्ता का भी नाम शामिल है।

3 min read
Google source verification
BJP Latest NEWS

वाराणसी में बागियों को भाजपा ने दिखाया बाहर का रास्ता, 51 को किया 6 साल के लिए निष्कासित

वाराणसी। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही सभी पार्टी के सदस्य और निवर्तमान पार्षद टिकट के चक्कर में लग गए थे। पार्टियों ने कई को टिकट दिया और कई की उम्मीदों और तैयारियों पर पानी फेर दिया, जिससे कई निवर्तमान पार्षद और कार्यकर्ता बागी हो गए। वाराणसी में भी भारतीय जनता पार्टी की लिस्ट जारी होने के बाद कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बगावती तेवर दिखाए और पर्चा दाखिला के साथी ही साथ दुसरे का चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। ऐसे नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वाराणसी में ऐसे 51 कार्यकर्ताओं को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कसित किया है जिसमें कई पूर्व पार्षद भी हैं।

भाजपा महानगर अध्यक्ष ने जारी की लिस्ट

भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बीती रात भाजपा के बागियों की लिस्ट जारी की है। उन्होंने बताया कि वाराणसी महानगर नगर निकाय चुनाव में 51 कार्यकर्ताओं को बागी प्रत्याशी बनने/पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर भाजपा नगर निकाय चुनाव संचालन समिति की संस्तुति के बाद पार्टी से 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

इन बागी प्रत्याशियों को किया निष्कासित

महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि सिगरा वार्ड से निवर्तमान पार्षद मनीष यादव ने टिकट न मिलने के बाद बागी प्रत्याशी के रूप में नमांकन भरा है। इसके अलावा सरायनंदन वार्ड से पूर्व कार्यसमिति सदस्य सतीश गुप्ता, रानीपुर वार्ड से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा सेठ, जोलहा उत्तरी वार्ड से निवर्तमान पार्षद इंद्रदेव पटवा, शिवाला वार्ड से निवर्तमान पार्षद राकेश जायसवाल, बंगाली टोला वार्ड से महानगर कार्यसमिति सदस्य अमर बोस, रामपुरा वार्ड से पार्टी कार्यकर्ता अजय वर्मा, कार्यकर्ता मुन्ना यादव और पुराना रामनगर वार्ड से निवर्तमान पार्षद संतोष शर्मा ने भी पार्षद पद पर नामांकन किया है। ऐसे में इन्हे 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।

इन्होने भी भर दिया पार्षद पद पर पर्चा, इसलिए बागी

इसके अलावा आदिविश्वेश्वर वार्ड से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा शकील अहमद, चेतगंज वार्ड से पूर्व मंडल मंत्री युवा मोर्चा विनय जायसवाल और निवर्तमान पार्षद शंकर साहू, हबीबपुरा वार्ड से भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर मंत्री मनीष गुप्ता, पितरकुंडा वार्ड से पूर्व मंडल उपाध्यक्ष विजय चौरसिया, पियरी कला वार्ड से पूर्व पार्षद गिरीश चंद्र श्रीवास्तव, दुर्गाकुंड वार्ड से पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेश वर्मा, पूर्व बूथ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और पूर्व शक्तिकेंद्र संयोजक विपिन गुप्ता, प्रहलाद घाट से महानगर कार्यसमिति सदस्य सौरभ ककड़, काल भैरव वार्ड से शक्तिकेंद्र संयोजक संजय विशम्भरी, कोनिया वार्ड से कार्यकर्ता रजत, मध्यमेश्वर वार्ड से कार्यकर्ता कृष्णकांत तिवारी कुन्नू, तरना वार्ड से निवर्तमान पार्षद संदीप त्रिपाठी, सरसौली वार्ड से निवर्तमान पार्षद सुनील सोनकर, नरायनपुर वार्ड से शक्तिकेंद्र संयोजक विकाश जायसवाल और मंडल उपाध्यक्ष अनिल मौर्या, दीनदयालपुर वार्ड से मंडल मंत्री राजकुमार जायसवाल एवं अलईपुर वार्ड से मंडल मंत्री चन्द्रकला मौर्या को 6 साल के लिए निष्कसित किया गया है।

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल इन लोगों का हुआ निष्कासन

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्षद प्रत्याशी के विरोध में चुनाव-प्रचार तुलसीपुर वार्ड के आदित्य शर्मा (शक्तिकेंद्र संयोजक), भरत जायसवाल (पूर्व पार्षद), वीरू यादव (महानगर उपाध्यक्ष भजयुमो), वैभव मिश्रा (वार्ड सचिव), मनोज कुशवाहा ( सम्पर्क विभाग), हरिओम जायसवाल (वार्ड अध्यक्ष), लोको छित्तूपुर वार्ड से अशोक कुशवाहा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), शिवपुरवा वार्ड से राजन बिन्द (पूर्व मंडल मंत्री), चंदन बारी (बूथ अध्यक्ष), मंगल बिन्द (बूथ अध्यक्ष), काजीपुरा खुर्द वार्ड से पूर्णमासी गुप्ता (निवर्तमान पार्षद), सरायनंदन वार्ड से गणेश गुप्ता (पूर्व पार्षद), रवि गुप्ता (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष), अमित गुप्ता (कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा), सुंदरपुर से इंद्रबहादुर पटेल (पूर्व पार्षद), दीपक विश्वकर्मा (पूर्व मंडल उपाध्यक्ष), जोलहा उत्तरी वार्ड से जितेंद्र सोनकर (महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा), भेलूपुर वार्ड से शिवम् गप्ता (मंडल उपाध्यक्ष), नगवां वार्ड से ( निवर्तमान पार्षद) और गोलाघाट वार्ड से अजय गणेशु (पूर्व पार्षद), राहुल गुप्ता (संयोजक) और रेनू कुरैशी को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित किया है।

Story Loader