26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात, मंगाई गई नई प्रतिमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 6 Nov 2018, 4:23 PM IST

अम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

अम्बेडकर प्रतिमा तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

वाराणसी. जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखंडी गांव के कालिका धाम मार्ग स्थित बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने बीती रात क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने मूर्ति को क्षकिग्रस्त देखा तो आक्रोशित हो उठे। विरोध में कालिका धाम मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने पहले तो ग्रामीणों को शांत कराने की कोशिश किया। फिर ग्रामीणों का रोष देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। ग्रामीणों का बढ़ता रोष देख प्रशासनिक अधिकारियों ने नई अंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए उन्हें शांत कराया। मौके पर एहतियातन कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

चौखंडी ग्राम निवासी उर्मिला देवी ने बाताय कि बीती रात वह गांव के ही एक व्यक्ति की मौत के बाद उसे देखकर देर रात देवर के साथ लौट थी। तब उन्होंने देखा कि कुछ युवक रात में प्रतिमा के पास मौजूद थे। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी। इसके बाद ग्रामीण ने विरोध शुरू कर दिया। साथ ही कालिका धाम मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों के समझाने की कोशिश की लेकिन बाद में ग्रामीणों को उग्र होता देख बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ा। आखिर में प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने और नई प्रतिमा लगाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। नई प्रतिमा लगाए जाने की कार्यवाई की जा रही है।


क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि बीती रात कुछ शरारती ने अम्बेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रोष में ग्रामीणों ने ग्रामीण मार्ग पर बांस बल्ली रख जाम लगा दिया था। जिसे बाद में हटा दिया। पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने के सवाल पर उन्होंने कहा कुछ अराजक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने के बाद स्थिती को नियंत्रण में करने के लिए हलका बल प्रयोग किया गया। अब स्थिती नियंत्रण में है। प्रशासन द्वारा नई मूर्ति स्थापित करने लिए मंगाई गई है। जल्द ही प्रतिमा को स्थापित करा दिया जाएगा। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग