
राहुल गांधी संग पल्लवी पटेल
UP Politics News: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का शनिवार 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में दूसरा दिन रहा। राहुल गांधी( Rahul Gandhi)l के नेतृत्व में यह यात्रा शनिवार को वाराणसी पहुंची। यहां उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath) के दर्शन किए। इसके साथ ही राहुल गांधी ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।, ये रोड शो शहर के गोलगड्डा इलाके से शुरू होकर मैदागिन, ज्ञानवापी, गोदौलिया होते हुए मंडुवाडीह तक गया। इस दौरान राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और बीएसपी (BSP) को एक साथ चुनावी संदेश दिया।
राहुल गांधी वाराणसी में जब रोड शो कर रहे थे। तो उस वक्त उनके साथ कांग्रेस के तमाम नेता और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay rai) के अलावा कुछ अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद थे। राहुल गांधी के इस रोड शो में सपा की विधायक पल्लवी पटेल( Pallavi Patel) भी नजर आईं। बीते कुछ दिनों से पल्लवी पटेली की समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। पल्लवी पटेल जिस तरह राहुल गांधी के साथ गुफ्तगू करते दिखीं। राजनीति और सियासत के जानकार इसे अखिलेश यादव के लिए संदेश बताने लगे।
राहुल गांधी के रोड शो में रंग भी खासी चर्चा का विषय बना रहा है। राहुल गांधी के रोड शो में पल्लवी पटेल उनके साथ गाड़ी पर बैठीं। तो पल्लवी के साथ नीले रंग का झंडा था। वहीं राजनीति के जानकार अब इसे बीएसपी से जोड़ने लगे और उसका संदेश मायावती को देने लगे। यानी राहुल गांधी ने रोड शो के जरिए एक साथ यूपी की दोनों स्थानीय बड़ी पार्टियों को कई संदेश दिया।
कांग्रेस की यात्रा से यह स्पष्ट हो गया है कि आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी और बीएसपी के नाराज नेताओं के लिए कांग्रेस का दरवाजा खुला रहेगा। अभी इसी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सपा के नाराज नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के शामिल होने की भी संभावना है। जानकारी के लिए बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शनिवार को 35वां दिन था उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी से की थी।
Published on:
18 Feb 2024 08:43 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
