31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाशिवरात्रि पर स्पीड पोस्ट से मंगवाएं काशी विश्वनाथ का प्रसाद

गोरखपुर में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए 27 फरवरी से वाहनों की ड्यूटी लगनी शुरू हो जाएगी। ड्यूटी के लिए परिवहन विभाग ने अधिग्रहित बड़े वाहनों को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में तथा छोटे वाहनों को चंपा देवी पार्क में बुलाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 26 Feb 2022, 5:57 PM IST

UP Top News Short News

UP Top News Short News

महाशिवरात्रि पर स्पीड पोस्ट से मंगवाएं काशी विश्वनाथ का प्रसाद

वाराणसी. इस महाशिवरात्रि पर घर बैठे ही भक्तों को काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद मिल जाएगा। वाराणसी डाक विभाग ने इसकी पहल शुरू की है। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि मात्र 251 में घर बैठे काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद मिल जाएगा। ये शुरुआत डाक विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुए एक एग्रीमेंट के तहत हुई है। डाक विभाग ने इस बात की भी व्यवस्था की है कि भक्तों को मोबाइल नंबर पर स्पीड पोस्ट का विवरण एसएमएस के माध्यम से मिलेगा। इसके लिए भक्तों को ई-मनी ऑर्डर में अपना पूरा पता, पिन कोड और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा।

अधिग्रहित वाहनों को चुनाव में नहीं भेजने पर होगा मुकदमा

गोरखपुर. गोरखपुर में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए 27 फरवरी से वाहनों की ड्यूटी लगनी शुरू हो जाएगी। ड्यूटी के लिए परिवहन विभाग ने अधिग्रहित बड़े वाहनों को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में तथा छोटे वाहनों को चंपा देवी पार्क में बुलाया है। अधिग्रहित वाहनों के निर्धारित स्थलों पर नहीं पहुंचने पर मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। साथ ही वाहनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। शत-प्रतिशत वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाने के लिए जिला प्रशासन ने वाहन स्वामियों, परिवहन विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें: बिल बढ़ाने के लिए शव को लिटाए रखा बेड पर, वसूले सवा लाख रुपये, परिजनों ने किया हंगामा

दरोगा ने सरकारी आवास में की खुदकुशी

बाराबंकी. सुबह देर तक न उठने पर पुलिसकर्मी आवास की बाउंड्री फांद कर भीतर गए तो बरामदे की छत से उनका शव लटका मिला। उन्होंने घटना की जानकारी इंस्पेक्टर संजय मौर्य को दी। उनके कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आजमगढ़ जिले के थाना कंधरा के मूल निवासी वेद प्रकाश का परिवार लखनऊ में रहता है। वे 2011 बैच के एसआई थे। फतेहपुर कोतवाली के अलावा हरदोई और बाराबंकी के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चौकी प्रभारी रहे थे। करीब छह माह पूर्व उनकी तैनाती कोतवाली फतेहपुर में हुई थी। परिवार में पत्नी व एक पुत्र व पुत्री है। शुक्रवार को वेद प्रकाश रूटीन ड्यूटी पर काम करते रहे। उन्होंने अचानक आत्महत्या क्यों कर ली फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका।