वाराणसी

UP Weather Forecast: क्या होने वाला है मौसम में बड़ा बदलाव? सताएगी ठंड, IMD ने जारी किया नया अपडेट

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार करवाता बदल रहा है। दिन में मौसम जहां शुष्क रह रहा है वहीं रात और सुबह मौसम में ठंड का एहसास हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में सुबह और शाम कोहरे की चादर भी देखने को मिल रही है। IMD की मानें तो अगले 48 घंटों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

2 min read
Nov 15, 2023
अब दिन में भी सताएगी ठंड, IMD का अपडेट

UP Weather Forecast: उत्तरप्रदेश में लगातर मौसम बदल रहा है। ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है पर अभी भी दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया का भी असर यूपी में दिखने की संभावना है। ये लो प्रेशर जहां तमिलनाडू में भारी वर्षा करेगा वहीं उत्तर प्रदेश में इसका असर ना के बराबर रहेगा। इधर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमालय से लड़कर चल रहीं पछुआ पवनें उत्तर प्रदेश के तापमान में गिरावट लेकर आई हैं। दिन में चल रही हवा भी हलकी ठंड का एहसास करवा रही है। प्रदेश में रात के समय न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह रहा है। IMD के अनुसार अभी एक हफ्ता दिन में मौसम शुष्क रहेगा पर उसके बाद कड़ाके की ठंड पढ़ना शुरू हो जाएगी।

पश्चिमी विक्षोभ से होगा बदलाव
IMD के वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल में बन रहा लो प्रेशर और पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में ठंड को पांव पसारने में सहयोग देगा। डाला छठ तक जहां मौसम दिन में शुष्क रहेगा। वहीं रात में ठंड बढ़ जाएगी। प्रदेश के सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही और प्रयागराज में रात का तापमान औसतन 14 डिग्री रह रहा है। ऐसे में ठंड बढ़ी है। इन जिलों में सुबह और शाम कोहरे की चादर ग्रामीण इलाकों में देखी जा रही है।

Varanasi टेम्प्रेचर Today

ठंड के बीच वाराणसी में सुबह और शाम ठंडी हवाएं मौसम में ठंड का एहसास करवा रहीं हैं। शहरी क्षेत्र में जहां दिन और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज धूप के बावजूद मौसम में ठंड है। वाराणसी में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना है। IMD की मानें तो आज दिन में कोहरा रहने का Forecast है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 95 प्रतिशत है और हवा आज 2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।

Published on:
15 Nov 2023 08:04 am
Also Read
View All

अगली खबर