वाराणसी

UP Weather : IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, 48 घंटे वज्रपात से मचेगा हाहाकार !

UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून को एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात बल देता दिखाई दे रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात होगा।

2 min read
Sep 22, 2023
UP Weather

UP Weather : उत्तर प्रदेश मानसून की विदाई का समय आ गया है पर उसके पहले मानसून ने जबरदस्त करवट बदली है। शुक्रवार की सुबह IMD ने कई जिलों में भारी बारिश का Red Alert जारी किया है। वहीं अगले 48 घंटे के लिए IMD ने पूरे उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) और वज्रपात (lightening) का Forecast जारी किया है। वज्रपात अगले 48 घंटे तक हाहाकार मचा सकता है। ऐसे में IMD ने सभी जिलों को Alert जारी कर रखा है। वहीं सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा और हवा चल रही है, जिससे मौसम में हलकी सी ठंडक का भी एहसास हो रहा है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रीय

IMD की माने तो उत्तर प्रदेश में मौसम का चेंज होना बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में सक्रिय हो रहे चक्रवात की देन है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर भी मानसून को इफेक्टिव कर रहा है। Indian Metrological Department के अनुसार ये चक्रवात बिहार के मौसम को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। ऐसे में इसका असर वाराणसी से लगायत बलिया तक हो रहा है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 48 घंटे का Alert

IMD की वेबसाइट के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर (भदोही) और प्रयागराज में अगले 24 घंटों में अति भारी बारिश का अलर्ट हैं। इन जिलों में अगले 24 घंटे मानसून और बारिश को लेकर बहुत महत्वपूर्ण होंगे। यहां IMD ने Thunderstorm (आंधी-तूफान) Lightning( वज्रपात) और Squall ( तेज हवा) का Alert जारी किया है।

Varanasi Today Temperature

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वाराणसी में आज जबरदस्त बारिश का पूर्वानुमान है। यहां कई स्पेल में ज़बरदस्त बारिश होगी। बारिश की वजह से और आसमान छाए बादलों की वजह से तापमान में भी कमी आयी है। वाराणसी में आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमानन 31 डिग्री रहने के अनुमान हैं। वाराणसी में शुक्रवार सुबह से ही 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही हैं। इसके अलावा ह्यूमिडिटी 96 प्रतिशत पर बरकरार है।

Published on:
22 Sept 2023 07:34 am
Also Read
View All

अगली खबर