
UP Weather
UP Weather : उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई को लेकर परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। IMD के अनुसार अभी मानसून विदा नहीं ले रहा है और अगले 72 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में घनघोर बारिश (heavy rain) होने का पूर्वानुमान है। इससे लोगों को कई दिनों से हो रही चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बने नए चक्रवात (cyclone) से मानसून (Monsoon) का साईकिल एक बार फिर उत्तर प्रदेश में बारिश कराएगा। IMD के अनुसार अगले 72 घंटों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है तो कई जिलों में नार्मल बारिश होगी। IMD ने सभी जिलों ओके Alert जारी कर दिया है।
चक्रवात का प्रभाव कराएगा झमाझम बारिश
IMD की मानें तो पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवात सक्रिय हो रहा है। यह चक्रवात पश्चिमी राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा ऐसे में उसके प्रभाव से उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी अगले दो दिन तक भारी बारिश और आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना है। IMD ने अगले 72 घंटे के लिए पूर्वी और और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में IMD ने Thunderstorm (आंधी-तूफान) Lightning( वज्रपात) और Squall ( तेज हवाएं) का Alert जारी किया है। सभी जिलों को IMD ने Alert जारी किया है। पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, गोरखपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का Forecast है।
Varanasi में आज का तापमान
IMD की वेबसाइट के अनुसार वाराणसी में आज का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई स्पेल में भारी बारिश का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं वाराणसी में बुधवार की सुबह 7 वाराणसी में तापमान 28 डिग्री था। वहीं ह्यूमिडिटी 92 प्रतिशत थीं और हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। वाराणसी में पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
24 घंटे का Yellow Alert
इसके अलावा IMD ने वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया और गोरखपुर में अगले 24 घंटे के लिए Yellow Alert जारी किया है। यहां 5 से 15 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा तेज हवाएं 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने का Forecast है। इंड ने सभी जिलों को Alert जारी किया है।
Published on:
20 Sept 2023 07:54 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
