
बनारस के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट गांव स्थित सीमेंट पाइप बनाने की फैक्ट्री में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर इसका पर्दाफाश किया। मौके से तीन युवतियां और छह युवक गिरफ्तार किए गए हैं। जबकि फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोग फरार हो गए। लोहता थाना प्रभारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बनकट स्थित एक पाइप फैक्ट्री में देह व्यापार का धंधा संचालित किया जाता है। इस आधार पर एसीपी विदुष सक्सेना के नेतृत्व में पाइप फैक्ट्री में छापा मारा गया।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में कोरौती-लोहता निवासी शुभम सिंह उर्फ राहुल, बनकट-लोहता निवासी धर्मेंद्र कुमार, भरथीपुर-मुगलसराय (चंदौली) निवासी सोनू जायसवाल, कालीमहल-आनंद नगर (मुगलसराय-चंदौली) निवासी संदीप जायसवाल, कबीरपुर (मुगलसराय-चंदौली) निवासी प्रेम कुमार सोनकर, मानिकपुर सेनरी (बक्सर-बिहार) निवासी संजय यादव समेत तीन युवतियां शामिल हैं।
यह सामग्री बरामद की गई
इनके पास से आपत्तिजनक वस्तुएं, नशीली दवा, 11 मोबाइल फोन व 41 हजार 651 रुपये बरामद किए गए। आरोपितों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में धर्मेंद्र ग्राम प्रधान का पुत्र है।
रसूखदारों के घनघनाए फोन
थानाध्यक्ष ने बताया "गिरफ्तार युवतियों को छुड़ाने के लिए कई रसूखदार लोगों की काल आई। जो युवतियों को छोड़ने का दबाव बना रहे थे। छापेमारी के दौरान पाइप फैक्ट्री मालिक अनुराग सिंह निवासी बनकट फरार हो गया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है"
24 घंटे में दो मामले पकड़े गए
जिले में 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दूसरी बार देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। विश्वनाथपुरी कालोनी स्थित एक मकान में देह व्यापार की सूचना पर रविवार देर शाम छापा मारा गया था। मौके से दो सगी बहनों सहित चार युवतियों और चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया। हालांकि संचालक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका। इससे पहले जनवरी में भट्ठी गांव स्थित एक रेस्टोरेंट में अनैतिक कृत्य की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा था।
Published on:
22 Feb 2023 08:41 am

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
