1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi Big Breaking: वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत

Varanasi Big Breaking: वाराणसी-जौनपुर हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों के मारे जाने की बात सामने आई है। हादसा अल सुबह फूलपुर थानाक्षेत्र में हुआ है।

2 min read
Google source verification
varanasi_big_breaking_horrific_road_accident_occurred_on_varanasi-jaunpur_highway_8_died22.jpg

Varanasi Big Breaking: फूलपुर थानाक्षेत्र के करखियांव इलाके में अल सुबह अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण टक्कर में कार में सवार 8 लोगों की मौत हो गई। सभी पीलीभीत के निवासी बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस मौजूद है और अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। बताया जा रहा है कि सभी काशी दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कई कार में सिर्फ 3 साल का बच्चा जिंदा है। बाकी सभी की मौत हो गई है।

शवों को भेजा मोर्चरी
मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों से शवों को बाहर निकालकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी भेजवाया है। वहीं गम्भीर घायल 3 साल के बच्चे को ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखचे उड़ गए और डेड बाड़ियां क्षत-विक्षत हो गईं।

इस खबर में अभी इतनी ही जानकारी आई है। हम नई जानकारियों के आते ही इस खबर को अपडेट करते जाएंगे। पत्रिका उत्तर प्रदेश, यूपी के सभी 75 जिलों की विश्वनीय खबरें आप तक पहुंचाता है। हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स सभी जिलों में ग्राउंड रियलिटी के साथ आप तक खबरें, तस्वीरें और वीडियो स्टोरीज पहुंचाते हैं।


पत्रिका उत्तर प्रदेश की खबरों, वीडियो और वेब स्टोरीज को आप गूगल के साथ यूट्यूब चैनल, फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल और इंस्टाग्राम के जरिए भी देख सकते हैं। पत्रिका यूपी परिवार फिलहाल 5M+ यानी 50 लाख लोगों से बड़ा हो गया है। इसमें लोग न सिर्फ खबरें पढ़ते हैं ब‌‌ल्कि वो अपनी बातें हम तक पहुंचाते हैं।


अगर किसी खबर पर आपका कोई सुझाव है, कोई सलाह है या किसी विषय पर कोई उत्सुकता है, या आप पत्रिका उत्तर प्रदेश से अपनी कोई बात शेयर करना चाहते हैं तो पत्रिका यूपी डिजिटल हेड जनार्दन पांडेय की ऑफिशियल ई-मेल आईडी janardan.pandey@in.patrika.com पर भेज सकते हैं।

Story Loader