3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi Big News : बीएचयू गर्ल्स हास्टल के बाथरूम में नहा रही थी छात्रा, युवक ने की घुसने की कोशिश, अब…

Varanasi Big News : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के गंगा गर्ल्स हास्टल में उस समय हंगामा मच गया, जब छात्रा के नहाते समय बाथरूम में एक युवक ने घुसने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि युवक वहां चल रहे रंगाई-पुताई के काम करने वाले ठेकेदार का आदमी था।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi Big News student was taking bath in BHU hostel young man tried to enter the bathroom

Varanasi Big News

Varanasi Big News : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) के गंगा गर्ल्स हास्टल में हंगामा मच गया। हंगामे की वजह बना एक छात्रा का नहाते समय चिल्लाना। छात्रा के अनुसार जब वह नहा रही थी तो उसने बाथरूम एक फर्श पर अचानक से एक परछाई देखी। परछाई के साथ जब ऊपर देखा तो एक युवक बाथरूम में उतरने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उसकी चीख पर पहुंची छात्राओं और महिला सुरक्षाकर्मियों को आता देख युवक भाग गया पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। छात्रा ने लंका थाने पर तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

शिक्षा संकाय की छात्रा के साथ हुई घटना

छात्रा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि वह शिक्षा संकाय की स्टूडेंट है और गंगा हास्टल में रहती है। उसने बताया कि उसके हास्टल में पिछले दिनों से रंगाई और पुताई का काम चल रहा है। नहाने के दौरान अचानक बाथरूम के फर्श पर एक और परछाई दिखी तो देखा कि एक युवक बाथरूम में ऊपर से उतरने का प्रयास कर रहा है। इसपर चिल्लाई तो छात्रावास की लड़कियां और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंची।लेकिन तब तक युवक मौके से भाग गया।

पुलिस को दी सूचना, छात्रा ने की शिनाख्त

इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी तो मौके पर लंका पुलिस पहुंची और छात्रा से बातचीत की और रंगाई-पुताई कर रहे लोगों को मौके पर बुलवाकर उनमे से युवक की पहचान करवाई तो छात्रा ने मोहम्मद इमरान नाम के लड़के को पहचान लिया जिसपर पुलिस उसे अपने साथ ले गयी है और पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader