विधायक त्रिभुवन राम के भाई सुमंत राम ने जानकारी दी कि त्रिभुवन राम के दो बेटे, रजत और रोमिल थे। रोमिल की मौत की खबर सिंगापुर से मिली है। दिल्ली से बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद रोमिल सिंगापुर में बस गए थे, जहां उन्होंने रेचल नाम की एक स्थानीय युवती से शादी की थी। इस घटना से विधायक का परिवार शोक में डूबा हुआ है।