3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi Breaking News : राजघाट गंगा पुल की रेलिंग पर चढ़ा बुजुर्ग, उतारने की कवायद शुरू

Varanasi Breaking News : राजघाट पुल पर सोमवार की सुबह लोगों ने एक बुजुर्ग को रेलिंग के ऊपर बैठे देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आदमपुर थाने की पुलिस पहुंची और बुजुर्ग से बात करनी चाहि पर वह सिर्फ हाथ जोड़ ले रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस और फायर सर्विस के जवान मुस्तैद वहीं गंगा में जल पुलिस भी तैनात की गयी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi Breaking News

Varanasi Breaking News

Varanasi Breaking News : वाराणसी-कोलकाता पुरानी जीटी रोड पर गंगा पर बने मालवीय पुल (राजघाट पुल) की रेलिंग पर सोमवार की सुबह राहगीरों को एक बुजुर्ग रेलिंग के ऊपर बैठे दिखाई दिए तो मजमा लग गया। वाहनों की कतारें पुल के किनारे बुजुर्ग को देखने के लिए रुकने लगी। कुछ लोगों ने इसकी सूचना राजघाट पुलिस चौकी पर दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग से बात करनी चाही पर बुजुर्ग किसी से कोई बात करने को तैयार नहीं बस हाथ जोड़ ले रहे हैं। फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की सीढ़ी युक्त गाड़ी बुलाई गयी है, जिससे बुजुर्ग को उतारा जाएगा।

राहगीरों ने दी सूचना

आदमपुर पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने सूचना दी थी कि एक बुजुर्ग पुल की रेलिंग पर चढ़ा हुआ है, जिसके बाद फायर सर्विस को सूचना दी गयी तो पहले छोटी गाड़ी मौके पर आयी बाद लैडर आया पर पुल के पहले भदऊ चुंगी डाट पुल के पास लगे हाइगेज में फस गया जिस वजह से उसे वापस जाना पड़ा। फिलहाल बुजुर्ग को उतरने की कवायद की जा रही है।

Story Loader