4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कातिल चाइनीज मांझे की डोर में उलझी बच्चे की जिंदगी, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती

चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने का शौक लोगों की जिंदगी से खेल रहा है। इस मांझे की बिक्री पर रोक लगी है पर धड़ल्ले से इसकी बिक्री की जा रही है। इस मांझे से सोमवार की शाम एक बच्चा बुरी तरह से जख्मी से हो गया। उसकी गर्दन कटी है। फिलहाल उसका इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi Chainiz Manjha Injury

कातिल चाइनीज मांझे की डोर में उलझी बच्चे की जिंदगी, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती

वाराणसी। मकर संक्रांति के पहले आसमान में पतंग उड़ती नजर आ रही। पतंग के शौकीन कातिल चाइनीज मांझे का इस्तेमाल कर रहे हैं जो राह चलने वालों के लिए काल बनता जा रहा है। सोमवार को चौकाघाट ओवरब्रिज पर सात साल का मासूम इस कातिल मांझे की चपेट में आकर जख्मी हो गया। उसकी गर्दन पर मांझे ने गहरा घाव बना दिया। मौके पर जा रहे अधिवक्ता के सहयोग से उसके माता-पिता उसे लेकर मलदहिया स्थित सिंह मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं दो दिन पहले एक पत्रकार भी इस कातिल मांझे से घायल हो चुके हैं। उनका भी इलाज चल रहा है।

माता पिता के साथ दवा लेने निकला था बच्चा

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस चाइनीज मांझा बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। वहीं इसे चोरी छुपे धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। सोमवार को सीरगोवर्धन निवासी आशीष यादव अपने बेटे अंश यादव (7) और पत्नी के साथ डॉक्टर की क्लिनिक जा रहे थे। अंश बाइक पर आगे बैठा था। चौकाघाट ओवरब्रिज पर अंश चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया जिससे उसका गला बुरी तरह जख्मी हो गया। खून से लहुलूहान बच्चे को देख माता-पिता की चीख निकल गई।

अधिवक्ता ने पहुंचाया अस्पताल

इसी समय वहां से गुजर रहे अधिवक्ता अजित जायसवाल ने चीखपुकार सुनी तो वो रुक गए और बच्चे को फौरन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद ईएनटी स्पेशलिस्ट की निगरानी में उसे बीएचयू रेफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।