
Pc-patrika
वाराणसी: कोडिन युक्त कफ सिरप की तस्करी के बड़े खेल को लेकर सोनभद्र एसआईटी की टीम ने वाराणसी में इस मामले के मास्टरमाइंड की संपत्ति कुर्क की है। बताया जा रहा है कि सोनभद्र एसआईटी की टीम मामले में आरोपी विजय जायसवाल के कबीर चौरा स्थित मकान पर पहुंची और उसकी संपत्ति को कुर्क कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में मास्टरमाइंड बताया जा रहा है विजय गुप्ता लंबे समय से फरार चल रहा है और पुलिस की पकड़ से बाहर है। इसके बाद अदालत के आदेश के बाद सोनभद्र एसआईटी और रॉबर्ट्सगंज पुलिस की टीम उसके घर पहुंची और सामान को कुर्क कर लिया। इस दौरान शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस को भी मौके पर तैनात किया गया था।
एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकरण में जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि विजय गुप्ता भी अवैध कफ सिरप नेटवर्क का अहम हिस्सा था और मामले के किंगपिन शुभम जायसवाल के नजदीकी लोगों में से एक है। उसने शुभम के साथ मिलकर इस काले धंधे को संचालित किया था। टीम ने बताया कि इस नेटवर्क में उसका भाई सत्यम भी शामिल था, जिसे पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों भाइयों ने शिविक्षा फार्मा और मां कृपा मेडिकल स्टोर नाम से फॉर्म बना रखी थी जो निष्क्रिय थी और उनका इस्तेमाल फर्जी बिलिंग के लिए किया जाता था।
एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि विजय गुप्ता के पास किसी भी तरह के दवा का कोई स्टॉक नहीं था। वह सिर्फ कागजों पर बिल तैयार करता था, जबकि असली सप्लाई और वितरण का काम शुभम जायसवाल करता था। उन्होंने बताया कि जांच में ये बातें सामने आने के बाद इस बात की पुष्टि हुई की वह कफ सिरप की अवैध आपूर्ति कर उसे नशे के रूप में इस्तेमाल करने में अहम भूमिका निभा रहा था।
एसआईटी अधिकारियों ने बताया कि विजय गुप्ता को सरेंडर करने के लिए करीब डेढ़ महीने का समय दिया गया था, लेकिन उसने अदालत के आदेश को नहीं माना और कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने उसकी संपत्ति को कुर्क करने की निर्देश दिया। इसके बाद शुक्रवार को उसकी संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को पहले ही कोलकाता के एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है और शुभम जायसवाल फिलहाल फरार है। अधिकारियों ने बताया कि उसको गिरफ्तार करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। शुभम के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने के लिए मंत्रालय को पत्र भी लिखा गया है जल्द ही शुभम को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
03 Apr 2026 07:16 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
