
पूजा यादव
वाराणसी. उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में बनारस के पहलवाननों ने दबदबा कायम किया है। एक दो नहीं 5 पहलवानों ने मेडल जीत कर न केवल काशी का नाम रोशन किया बल्कि नेशनल चैपियनशिप के लिए यूपी टीम में जगह बना लिया।
बता दें कि 19 से 21 सितंबर तक अंडर 23 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन गाजियाबाद में किया गया था। इसमें बनारस की महिला व पुरुष पहलवानों ने भाग लिया था। इस चैंपियनशिप में बनारस के 5 पहलवानों ने मेडल जीत कर यूपी टीम में जगह बनाई। अब ये सभी पहलवान 26 से 29 सितंबर तक महाराष्ट्र के अहमदनगर में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव व डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के कुश्ती कोच गोरख यादव ने पत्रिका को बताया कि यूपी टीम में जगह बनाने वाले बनारस के पहलवानों में 70 किलो फ्रीस्टाइल में तेजवीर यादव (गौरा कला), 79 किलो फ्रीस्टाइल में सचिन गिरी (डीएलडब्लू), 60 किलो ग्रिकोरोमन अजीत कुमार (डीएलडब्ल्यू), 77 किलो में सुनील यादव (डीएलडब्लू)। इसके अलवा बालिकाओं में 59 किलो फ्रीस्टाइल में पूजा यादव (सिगरा स्टेडियम) हैं।
उन्होंने बताया कि इन सभी पहलवानों ने अपने-अपने वर्ग में अपने-अपने मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। इनके अलवा स्टेट चैंपियनशिप और 86 किलो फ्री स्टाइल में शिव कुमार यादव, 97 किलो में मृत्युंजय यादव, 55 किलो ग्रिको रोमन में मनोहर यादव, 87 किलो में दिव्यांश सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही स्टेट चैंपियनशिप में के 67 किलो ग्रिको रोमन में शुभम चौबे और बालिकाओं के 72 किलो फ्रीस्टाइल में रेणुका उपासनी (सिगरा स्टेडियम), 76 किलो फ्रीस्टाइल में राजेश्वरी सिंह (सिगरा स्टेडियम) ने स्टेट चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इन सभी पहलवानों को वाराणसी जिला कुश्ती संघ की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Published on:
22 Sept 2019 03:58 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
