Varanasi Ganga Flood : वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर 3 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है, जिससे अब गंगा का पानी निचले इलाकों में घुसने लगा है जिससे हड़कंप मचा हुआ है।
Varanasi Ganga Flood : पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और मैदानीं इलाकों में मानसून की बरसात ने मैदानी क्षेत्रों में बहने वाली नदियों में उफान ला दिया है। वाराणसी में भी गंगा का जलस्तर दिन बी दिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को केंद्रीय जल आयोग के अनुसार सुबह दस बजे गंगा का जलस्तर 67.92 मीटर था, जो प्रतिघंटा 3 सेंटीमीटर की गति से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर करीब 1.24 मीटर बढ़ा है।
घाटों की सीढ़ियां से ऊपर चढ़ रहा पानी
गंगा का जलस्तर बहुत ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन ने नौका का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है जिससे पर्यटकों में भी मायूसी है। वहीं गंगा का पानी तेजी से सीढ़ियां चढ़ सड़क पर आने को उतारू है। वाराणसी में गंगा का वार्निंग लेवल 70.262 है जिससे गंगा का पानी महज 2 मीटर कुछ सेंटीमीटर ही दूर रह गया है। यहां डेंजर लेवल 71.262 है।
निचेल इलाकों में घुसा पानी
गंगा का पानी अब निचले इलाकों में घुसने लगा है। वहीं गंगा के पलट प्रवाह से वरुणा में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। लोग अपने मकानों के ग्राउंड फ्लोर को खाली करने में जुटे हुए हैं। शहर के अमरपुर, बटलोहिया, शैलपुत्री सहित कई इलाकों में वरुणा का पलट परवाह निचले इलाकों की तरफ बढ़ चला है। इसके अलावा गंगा के बढ़ने से मणिकर्णिका महाश्मशान और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह ऊंचे स्थानों पर हो रहा है। .