वाराणसी

Varanasi News : अधिवक्ता करता था सिपाहियों को फोन, दीवान जी आज हुई है शादी, फिर…

Varanasi News : वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुवार को अपने तीन सिपाहियों को रंगदारी सहित कई धाराओं में जेल भेज दिया। मामल राजस्थान के व्यापारी की शादी से जुड़ा है। इस मामले में 10 लोग नामजद हैं जिसमे से 5 को आज जेल भेजा गया।

2 min read
May 25, 2023
Varanasi News

Varanasi News : वाराणसी पुलिस को आज अपने ही तीन कांस्टेबल्स को गिरफ्तार कर जेल भेजना पड़ा। ये सिपाही कई वर्षों से एक अपराधी की रेकी कर अवैध धन उगाही कर रहे थे, जिसमे उनका साथ कचहरी का एक अधिवक्ता भी देता था। इन सभी चीजों का खुलासा सारनाथ थाने में दर्ज रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार हुए तीनों सिपाहियों ने बताया। कई वर्षों पहले इन्होने एक फर्जी शादी करवाने वाले व्यक्ति को ट्रैप किया था । फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर इनके काले कारनामे बाहर लाने की कोशिश कर रहे हैं।

लोहता थाने से शुरू हुई कहानी

राजस्थान के व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार हुए सिपाही दीपक, प्रशांत और विनय से पूछताछ में कई राज खुलकर सामने आए हैं। पूछताछ में विनय ने बताया कि वो प्रशांत और दीपक कुछ दिन पहले थाना लोहता में एक साथ नियुक्त थे। हमलोग आपस में मिलजुलकर पैसा बनाने की जानकारी करते थे और पैसा बनाते थे।

विजय जैन के बारे में चला पता

विनय ने बताया कि इसी दौरान हमें पता चला की एक व्यक्ति है विजय जैन जो लगातार फर्जी शादियां करवाता है और धन उगाही करता है। इसके बाद हम लोगों ने प्लानिंग के तहत पैसा कमाने की सोची। इस काम में हमने अपने परिचित अधिवक्ता अजय को सेट किया और वो हमें दीपक जैन की सूचना विवाह रजिस्ट्री कार्यालय से देने लगे।

दीवान जी आज फिर हुई है शादी

विनय ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 23 मई को अधिवक्ता अजय ने उसे फोन किया कि 'दीवान जी आज विजय जैन ने फिर फर्जी शादी कराई है। शादी करके पार्टी सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर गाड़ी संख्या HR26CR0575 से राजस्थान के लिए निकलने वाले हैं।

प्लानिंग कर कैंट थाने में तैनात सिपाही से रुकवाई गाड़ी

विनय ने बताया कि इसपर मायने अपने साथी प्रशांत सिंह जो की कैंट थाने में तैनात है से उक्त गाड़ी रोकने को कहा। इसपर प्रशांत ने वह गाड़ी चौकाघाट के पास रोक ली जिसपर हम और दीपक मौके पर पहुंचे और कार में सवार तीन पुरुष और एक महिला से पुलिस अधिकारी बन पूछताछ शुरू कर दी।

महिला भी है पहचान की

पुलिस के अनुसार ये सभी गैंग की तरह काम करते हैं। जिस महिला से राजस्थान के व्यापारी की शादी हुई थी वह भी इनकी पहचान की है। इन्हे देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी और उसके बाद इन्होने अपना जाल बिछाना शुरू कर दिया पर व्यापारी की दृढ़ता से पकड़े गए।

बोले एडिशनल सीपी
इन सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम को शाबाशी देते हुए एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है। प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की निति पर चल रही है। ऐसे में किस भी भ्रष्ट ऑफिसर या कर्मचारी को बक्शा नहीं जाएगा और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
25 May 2023 08:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर