वाराणसी

Varanasi News : विश्वनाथ टेंपल के सामने ‘छोकरा जवान हुआ’ पर लड़के-लड़की का डांस हुआ वायरल, अब छात्रों ने पूछे सवाल

Varanasi News : रमजान के महीने में कुलपति द्वारा रोजा-इफ्तार पार्टी करवाने पर काई हो हल्ला मचा था। उसके बाद महामना की बगिया में हुए इस कृत्य पर भी बवाल मचा हुआ है। मृत्युंजय त्रिपाठी आजाद द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 4 हजार लो ग देख चुके हैं और 96 लोग कमेंट कर चुके हैं।

2 min read
Jun 24, 2023
Varanasi News

Varanasi News : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय और विवादों का नाता टूटने का नाम नहीं ले रहा है। वीडियो के वायरल होने का है जो कैम्पस के अंदर मौजूद विश्वनाथ टेंपल के गेट का है और इसमें भीड़ के बीच एक लड़का और लड़की 'छोकरा जवान हुआ' पर थिरक रहे हैं। इस वीडियो फेसबुक पर शियर करते हुए एक यूजर ने विश्वविद्यालय प्रशासन ने जवाब मांगा है साथ ही अब इसपर लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं और लोग विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसपर जांच कर कर्रवाई की मांग कर रहे हैं।

छोकरा जवान हुआ पर प्री-प्लांड तरीके से शूट हुआ वीडियो

विश्वनाथ टेंपल के गेट पर एक युएव्क और युवती खड़े हैं। कुछ बैठे हैं और चारों तरफ से भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। तभी म्यूजिक सिस्टम पर बजा 'छोकरा जवान हुआ;' और फिर हो हल्ले के बीच लड़का और लड़की काफी देर तक इस बीट पर थिरकते रहे और पूरे इलाके में चुहलबाजी होती रही। लोगों की मानें तो जिस तरह से शूटिंग हो रही थी वह प्रीप्लांड लग रही थी।

छात्रों ने जताई कड़ी आपत्ति, जांच की मांग

विश्वविद्यालय के छात्रों को जब इस बारे में पता लगा तो उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह मालवीय जी की बगिया है। यहां ऐसा कार्य अनुचित है। फिलहाल मामले चीफ प्रॉक्टर कार्यालय भी पहुंचा है।

अब छात्र कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो के बायरल होने के बाद छात्रों के कई तरह के कमेंट भी आना शुरू हो गए हैं। एक छात्र ने इस वीडियो के कमेंट में लिखा है कि 'अब बीएचयू में आर्केस्ट्रा होना ही बाकी था यह भी कुलपति महोदय जी ने करवा दिया, अब देखिए क्या क्या करवाते है ये कुलपति महोदय जी , लेकिन डांस और मुजरा दोनो ही सही कर रहे है लेकिन ये सब बीएचयू कैंपस से बाहर करे तो अच्छा रहेगा। क्योंकि ये महामना जी की तपोस्थली की भूमि और संस्कृति की भूमि रही है इस लिए कैंपस की छवि को धूमिल ना करें। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'चीफ प्रॉक्टर साहब से पूछना चाहिए अभी कुछ समय पहले होली खेलने पर कैंपस में प्रतिबन्ध लगाया था, और आज इस तरह के अश्लील कार्यक्रम मंदिर परिसर में बहुत ही दुःखद।'

Published on:
24 Jun 2023 04:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर