4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : मंडुआडीह इलाके में लगातार दूसरे दिन विदेशी महिला का हंगामा, कार की बोनट पर चढ़कर दी पोज, अब…

Varanasi News : जर्मनी से आई इस महिला में मंगलवार को थाने में अपना बैग खोने के मामले में गाइड को दोषी बनाते हुए जमकर हंगामा किया था जिसके बाद बैग बरामद कर लिया गया था।उसमे उसका पासपोर्ट भी था।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News : मंडुआडीह थानाक्षेत्र के मंडुआडीह चौराहे पर बुधवार को एक बार फिर विदेशी महिला ने हंगामा किया। मानसिक रूप से परेशान दिख रही विदेशी महिला कभी किसी गाड़ी को रोक देती तो कभी किसी राहगीरको पकड़ लेती। इस दौरान वह एक लग्जरी कार के बोनट पर सवार हो गई और अजीबो-गरीब हरकत करने लगी। जानकारी के अनुसार इसी महिला ने मंगलवार की रात अपना बैग खो जाने के बाद मंडुआडीह थाने पर हंगामा किया था बाद में बैग देकर उसे उसके होटल भेजवाया था पुलिस ने।

कार के बोनट पर हुई सवार

सड़क किनारे टहल कर अजीबो-गरीब हरकत कर रही विदेश महिला अचानक रेड लाइट पर खड़ी कार के पास पहुंची और फट से उसके बोनट पर चढ़ गई और अजीब हरकत करने लगी। उसपर कुछ देर बैठी रही और कुछ गुनगुनाते रही। इससे कुछ देर चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई पर भाषाई दुविधा की वजह से कोई उसे हैंडिल नहीं कर पा रहा था।

ट्रैफिक पुलिस ने समझाया पर नहीं मानी

वहीं ट्रेफिक की ड्यूटी में लगे सिपाहियों ने ज्ब महिला को दो पहिया और चार पहिया वाहनों के चालकों से उलझते देखा तो उसके पास पहुंचे पर उसकी भाषा का ज्ञान न होने की वजह से उससे बात नहीं कर पार और नहीं उसे वहां से हटा पाए।

महिला सिपाहियों की मानी बात, ले गईं अपने साथ

इस बात की सूचना थाने पर गई तो थाने पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने पहले उसे इंग्लिश में बात की, उसके बाद उसे लेकर थाने पहुंची और यातायात सुचारु करवाया। जनता ने इस महिला को मनोचिकित्सालय भेजने की गुहार पुलिस से लगाईं है।