
Varanasi Nimala Sitaraman
Varanasi News : काशी पहुंची वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का काफिला सुबह बरेका गेस्ट हाउस से सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। यहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधि विधान से दर्शन-पूजन किया और बाबा से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने माता अन्नपूर्णा के दरबार में भी शीश नवाया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार विधि से दर्शन-पूजन किया और देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन के बाद की महंत से मुलाकात
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद वित्त मंत्री माता अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंची और यहां मां का आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर के महंत शंकरपुरी से मुलाकात की और काफी देर तक धार्मिक कार्यों को लेकर चर्चा की और ट्रस्ट के कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। वित्तमंत्री को महंत ने मंदिर द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी, जिसे सुनकर वित्तमंत्री काफी प्रभावित हुईं।
मौजूद रहे मेयर
मंदिर की तरफ से महंत ने वित्तमंत्री को अंगवस्त्र और मेमोंटो भेट किया। उस दौरान मेयर अशोक तिवारी,न्यास सदस्य वेंकटरमन घनपती समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Published on:
27 Aug 2023 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
