2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के ‘दंगल’ में नेहा चौगुले की स्वर्णिम सफलता

Varanasi News : आईआईटी बीएचयू के इंडोर स्टेडियम में 31 मई तक कुश्ती के मुकाबले खोले इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के अंतर्गत होंगे। इसके बाद 1 से 3 तारीख तक योग की प्रतियोगिताएं होंगी।

2 min read
Google source verification
Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की कुश्ती प्रतियोगिता शनिवार से आईआईटी-बीएचयू के इनडोर स्टेडियम में शुरू हुई। पहले दिन लड़कियों ने 'दंगल' में अपना दम-खम दिखाया। 50 किलो भार वर्ग के मुकाबले में सिंघानीय विश्वविद्यालय की पहलवान नेहा चौगुले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोभार वर्ग में कांटे के मुकाबले में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय की मनीषा को अंकों आधार पर परास्त करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

ये रहा लड़कियों के दंगल का रिजल्ट

आईआईटी बीएचयू में शुरू हुए कुश्ती मुकाबले में 50 किलोग्राम भार वर्ग में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की संघ्या ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कोमल को परास्त कर कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। वहीं महिलाओं के 55 किलोग्राम भार वर्ग का स्वर्ण पदक पंजाब विश्वविद्यालय की इशिका के नाम रहा। उन्होंने फाइनल में गुरुनानक देव विश्वविद्यालय की आरती को परास्त किया। चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय की नीशू को कांस्य पदक हासिल हुआ। उन्होंने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की उषा को अंकों के आधार पर हरा कांस्य पदक अपने नाम किया।

ग्रीकोरोमन में इन्होने मारी बाजी

आईआईटी बीएचयू में लगाए गए दो मैट पर अंतरराष्ट्रिय मानकों के हिसाब से मुकाबले करा जा रहे हैं। शनिवार को ग्रीकोरोमन स्टाइल के 60 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के के दिनेश ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के मोहित नरवाल को धुल चटाई। इसी मुकाबले में हर्ष राणा ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। वहीं 82 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी रणवीर सिंह विश्वविद्यालय के अंकित ने स्वर्ण पदक जीता। जीकेयू के सुंदर सिंह को रजत और टीएमएलयू के मो. लुकमान अली को कांस्य पदक हासिल हुआ। ग्रीको रोमन के 67 किलोग्राम भार वर्ग में डीजीयू के काशीनाथ बिलागी ने स्वर्ण, वीबीएसपीयू के विजय शंकर यादव ने रजत और एलएनआईपीई के प्रवीण ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

फ्री स्टाइल में कलिंगा यूनिवर्सिटी का जलवा

कुश्ती की फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में 79 किलो भार वर्ग में कलिंगा यूनिवर्सिटी के सागर को स्वर्ण पदक मिला। उन्होंने सीडीएलयू के चंदर एम को हराया जिन्हे रजत से संतोष करना पड़ा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के अनुज तोमर को कांस्य पदक हासिल हुआ। 57 किलोग्राम भार वर्ग में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के सुमित को गोल्ड मेडल मिला। जीकेयू के सागर को रजत और सीबीएलयू के सतीश को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। उधर, फ्री स्टाइल के 97 किलोग्राम भार वर्ग में जीके विश्वविद्यालय के साहिल को स्वर्ण, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अभिषेक खोखर को रजत एवं ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के अनिल कुमार को कांस्य पदक हासिल हुआ।

Story Loader