5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : गृहकर पर भवन स्वामियों को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट, 2.18 लाख भवन स्वामियों का होगा फायदा

Varanasi News : वित्तीय वर्ष 2023-24 में अभी तक 32 हजार लोग गृहकर जमा कर चुके हैं। ऐसे में इन लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक़ अगले वित्तीय वर्ष में उनके गृहकर का 10 प्रतिशत हिस्सा समायोजित कर उनसे गृहकर लिया जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi Nagar Nigam

Varanasi Nagar Nigam

Varanasi News : नगर निगम क्षेत्र में गृहकर में छूट की मांग भाजपा नेता और पूर्व मंत्री शतरुद्र प्रकाश ने काफी दिनों से कर रहे थे। इस बाबत उन्होंने मेयर अशोक तिवारी को एक पत्र भी लिखा था और जलकर की तरह गृहकर में छूट की मांग की थी। इस पत्र के बाद मेयर अशोक तिवारी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में छूट के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। शहर के 2.18 लाख गृह स्वामियों को गृहकर में 10 प्रतिशत छूट का फायदा मिलेगा।

2.18 लाख भवन स्वामी हैं गृहकर के दायरे में

नगर निगम एक आंकड़ों की मानें तो नगर निगम क्षेत्र में 2.18 लाख भवन गृहकर के दायरे में आते हैं। इस वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से एक जुलाई के बीच सिर्फ 32 हजार गृह स्वामियों ने गृहकर जमा किया है। ऐसे में गृह स्वामियों सुविधा को देखते हुए छूट दी गई है ताकि बाकी बचे 1.86 हजार भवन स्वामी गृहकर आसानी से जमा कर सकें।

बढ़ेगा नगर निगम का राजस्व

महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि नगर निगम प्रशासन की मंशा है कि हर भवन स्वामी से कर जमा कराया जाए। इसमें 10 प्रतिशत की छूट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसका फायदा शहरवासियों को भी मिलेगा साथ ही साथ नगर निगम का रसवा भी बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि यह छूट 3 जुलाई से 30 सितम्बर तक है। इस अवधि में इसका लाभ लिया जा सकता है।