Varanasi News : काशी की बेटी रीना की नयी जिंदगी शुरू हुई तो शायद वह नर्क से कम न थी। शादी के दूसरे ही दिन पति को जेठ की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ने वाली रीना 7 साल से ससुराल की प्रतड़ना सही रही है। आरोप है कि रीना को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया, जिसके बाद वो कबीरचौरा अस्पताल में एडमिट हैं।
Varanasi News : कबीरचौरा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीज के तीमारदारों और बाहर से आये लोगों ने मारपीट की जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ये सभी लोग अस्पताल में एडमिट विवाहिता के ससुराल थे जिन्होनें मायका पक्ष के लोगों से मारपीट की। इसके बाद जब विवाहिता से बात की गयी तो उसका वैवाहिक जीवन का 7 साल का दर्द सामने आ गया। विवाहिता रीना का आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीटकर उसकी यह हालत की है और वह अपनी शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना झेल रही है। उसके पति के अपनी भाभी से अवैध सम्बन्ध हैं और वह कहता है कि तुम्हे जान से मार दूंगा पर भाभी को नहीं छोडूंगा।
दूसरे ही दिन पति को भाभी के साथ पकड़ा
रीना ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2016 को राजकुमार सोनकर निवासी छोटी पियरी के साथ हुई थी। शादी के दूसरे दिन जब पति कमरे में नहीं आये तो मै उन्हें ढूंढते हुए बाहर निकली तो उन्हें जेठ की पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाते पकड़ लिया। हमने विरोध किया और घर वालों को इकट्ठा किया लेकिन बवाल हुआ पर मुझे ही प्रताड़ित किया गया और गलता साबित किया गया। उसी दिन से मेरे ऊपर इन लोगों ने अत्याचार शुरू कर दिया। इसके बाद जेठ ने भी उसे ऐसा करते पकड़ा तो उसने उन्हें भी गलत साबित कर दिया।
लगातार होती रही मारपीट
रीना ने बताया कि इसके बाद सात साल में हमेशा ही मुझे मारा पीटा जाता। इसी बीच मेरे पति ने 2022 अक्टूबर में तलाक की अर्जी दे दी। इसपर भी बहस हुई। उन्होंने बताया कि कल बच्चे की दवा के लिए पैसा मांगा तो सास-ससुर और पति ने मिलकर मुझे बहुत मारा जिसके बाद मेरे घर सूचना दी की मैंने जहर खा लिया है। आज भी जब मै अस्पताल एडमिट हुई तो वो लोग मारपीट करने आ गये। रीना ने पुलिस से न्याय मांगा है और इस सम्बन्ध में चौक थाने पर एक तहरीर भी दी है।