वाराणसी

Varanasi News : स्वामी प्रसाद मौर्या के लिए विश्व वैदिक सनातन संघ ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना

Varanasi News : खोजवां स्थित महादेव मंदिर में हुए इस आयोजन में सभी ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या को अड़े हाथ लिया। इस दौरान बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया और भगवान् से उन्हें सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की।

less than 1 minute read
Aug 02, 2023
,,Swami Prasad Murya

Varanasi News : विश्व वैदिक सनातन संघ महानगर शाखा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। यह यज्ञ स्वामी प्रसाद मौर्या को सद्बुद्धि देने के लिए किया गया था। इसके अलावा यहां भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कल आने वाले गयनावपि परिसर के सर्वे को लेकर हाईकोर्ट के फैसले के लिए प्रार्थना की और उसे हिन्दुओं के पक्ष आने की कामना की। इस दौरान सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर विवादित बयानबाजी पर आड़े हाथ लिया।

डिम्पल यादव से लें ज्ञान

संगठन के महानगर अध्यक्ष प्रिंस केसरी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या बद्रीनाथ धाम पर विवादित बयान दे रहे हैं। यह धाम सनातन धर्म की आस्था का स्थल है, जो उत्तराखंड में अलकनंदा के तट पर स्थित हिंदू धर्म का पवित्र तीर्थ है। वहां एक ओर नर पर्वत और दूसरी ओर नारायण पर्वत है। आठवीं सदी में जगतगुरु श्री आदि शंकराचार्य ने मंदिर का निर्माण कराया था। सबसे बड़ी बात कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव भी उसी प्रदेश की रहने वाली हैं। इस विषय पर कम से कम स्वामी प्रसाद मौर्य को उनसे ही थोड़ा ज्ञान हासिल कर लेना चाहिए।

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे की मिले अनुमति

इसके अलावा सराय नंदन खोजवां स्थित महादेव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने महादेव का जलाभिषेक भी किया और हाईकोर्ट में कल आने वाले ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे की अनुमति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि हमने महादेव से प्रार्थना की है कि फैसला हिन्दुओं के पक्ष में आये।

Published on:
02 Aug 2023 04:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर