
Varanasi News NIA
Varanasi News : काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की दो छात्राओं से मंगलवार को NIA ने की टीम ने 8 घंटे पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद NIA ने उनका लैपटॉप, मोबाइल, सिम और कई पम्फलेट जब्त किए थे। छात्राओं ने कार्रवाई के बाद जहां इसे साजिश बताया था। वहीं बुधवार को NIA ने अपनी प्रेस रिलीज जारी करते हुए स्टूडेंट आकांक्षा आजाद के कनेक्शन प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI Maoist से होने की जानकारी दी है। NIA की अनुसार आकांक्षा को वाराणसी में संगठन को मजबूत करने और नए सदस्य बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी थी।
CPI Maoist की रिक्रूटर है आकांक्षा
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की प्रेस नोट के अनुसार बीएचयू की एमफिल स्टूडेंट आकांक्षा का बिहार के प्रतिबंधित नक्सली संगठन CPI Maoist से रिश्ते हैं। वह नक्सली संगठन CPI Maoist के एजेंडे पर गुपचुप तरीके से काम कर उसे दोबारा एक्टिव करने में लगी हुई थी। आकांक्षा को यहां नया कैडर बनाने की जिम्मेदारी दी गयी थी और वह रिक्रूटर के रूप में वाराणसी में काम कर रही थी। NIA ने मंगलवार को वाराणसी के महामनापुरी कॉलोनी में छापेमारी के दौरान संगठन के बैनर,पोस्टर के साथ आकांक्षा आजाद के मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी जब्त किया है।
दावा, बिहार में दर्ज है FIR
NIA ने अपनी प्रेस नोट में दावा किया है कि आकांक्षा नक्सली संगठन CPI Maoist के चीफ प्रमोद मिश्रा के लिए काम करती है। पिछले महीने बिहार में हुई गिरफ्तारी में रोहित विद्यार्थी नमक युवक गिरफ्तार हुआ है। उसी एफआईआर में आकांक्षा आजाद का भी नाम दर्ज है। कल हुई छापेमारी में एनआईए की टीम ने आकांक्षा के वित्तिय लेन देन की भी जांच की है।
Published on:
06 Sept 2023 06:58 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
