6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अप्रैल में बदला मौसम का मिजाज, बेमौसम बारिश से लोगों को राहत, देखें लेटेस्ट अपडेट

वाराणसी में अप्रैल के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। यहां पिछले 10 दिनों में पांच बार बेमौसम बारिश हो चुकी है, जिससे मौसम प्री-मानसून जैसा लग रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। हालांकि दोपहर तक हल्के बादल छा जाने से […]

less than 1 minute read
Google source verification
uttar-pradesh-weather-heavy-rains-alert-in-next-120-hours-imd-issued-warning-in-18-districts-of-up

UP Rains: अगले 120 घंटो में जमकर बरसेंगे बादल | Image Source - Pinterest

वाराणसी में अप्रैल के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। यहां पिछले 10 दिनों में पांच बार बेमौसम बारिश हो चुकी है, जिससे मौसम प्री-मानसून जैसा लग रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 34.8°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। हालांकि दोपहर तक हल्के बादल छा जाने से मौसम फिर सुहाना हो गया। सोमवार को भी सुबह तेज धूप के बाद आसमान में बादल दिखे।

20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

रविवार को जिले में करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। यह इस सीजन की पांचवीं बेमौसम बारिश है और अभी इसका सिलसिला खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गरज-चमक, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी संभावना है।

3 से 5 डिग्री तक आ सकती है गिरावट

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ है, जो पाकिस्तान और पंजाब के आसपास सक्रिय है। इसका असर पूरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। 7 से 9 अप्रैल के बीच यह सिस्टम सक्रिय रहेगा और इसके कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

हालांकि 10 अप्रैल के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है और इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ सकती है। कुल मिलाकर अभी कुछ दिन मौसम बदलता रहेगा, जिसमें कभी धूप तो कभी बारिश देखने को मिलेगी।